Bangladesh Vio’lence : बंग्लादेश में एक बार फिर से हिंदु समुदाय के खिलाफ हिंसा का खेल शुरु हो गया है. इस बार ईशनिंदा को बहाना बनाकर हिंदु समुदाय से आने वाले युवक दीपू चंद्र दास की वहां भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना मैमनसिंह जिले में हुई जहां, हिंदु युवक को दूसऱे धर्म के लोगों ने अपना निशाना बनाया. इस जिले में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से ही जारी हिंसक प्रदर्शनों जारी है और इसी प्रदेर्शन की आढ़ में हिंदु युवक की नृशंश हत्या कर दी गई . इस नृशंस हत्या के बाद और देश में जारी हिंसा के कारण बंगलादेश में मौजूद सलाहकार मो.युनूस सरकार के नेतृत्व में चल रही सरकार के कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गये हैं.
🚨 Bangladesh on edge tonight
Violence has erupted again in Dhaka.
• Dhanmondi 32- the ancestral residence of Sheikh Mujibur Rahman- has been set on fire and vandalised
• Daily Star newspaper building reportedly attacked
• Awami League offices targeted across multiple… pic.twitter.com/xqgsKOToyo— The Alternate Media (@AlternateMediaX) December 18, 2025
Bangladesh Vio’lence:छात्र नेता उस्मान हादी की ह’त्या के बाद हिंसा का दौर
बंग्लादेश मे ये हिंसा ऐसे समय में हो रही है जब कट्टरपंथी समूह इंकलाब मंच के प्रवक्ता और छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत हो गई है. मौत के बाद से ही देश के अलग-अलग हिस्से लगातार हिंसा की चपेट में हैं. लोग लगातार उस्मान हादी के मौत को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि गुरुवार 18 दिसंबर की रात मैमनसिंह जिले में कुछ लोगों ने एक हिंदु युवक दीपू चंद्र दास पर पैगंबर मुहम्मद के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया. उग्र भीड़ ने युवक को बर्बरता से पीटा और उसकी हत्या कर दी. बाद मे युवक के शव को पास के एक पेड़ मे बांध कर आग लगी दी.
मैमनसिंह जिले की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. हलांकि इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. घटना के बाद से मृतक के परिजन भी अपने घर से गायब हैं. पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है और शिकायत मिलने पर पुलिस अपना काम करेगी.
बंगबंधु अखबार के दफ्तर में लगाई आग
दंगाईयों ने बंग्लादेश के प्रतिष्ठितअखबार ‘बंगबंधु’ के मीडिया आउलेट को आग लगी दी जिसके कारण कई पत्रकार आग में फंस गये. बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के पैतृक में आग लगा दी.
दरअसल ये हिंसा तब और भड़क गई जब लोगों को पता चला कि हादी उस्मान की मौत हो गई है. छह दिनों तक जिंदगी के लिए जंग लड़ने के बाद हादी ने सिंगापुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जैसे ही ये खबर बाहर आई,बांग्लादेश जल उठा.
उस्मान हादी की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन जारी
बंग्लादेश में शेख हसीना के विरोध माने जाने वाले शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से पूरे बांग्लादेश में जगह जगह पर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारी अखबार, पत्रकारों, अवामी लीग के नेताओं के घरों, यहां तक कि ऐतिहासिक स्थलों तक को निशाना बना रहे हैं. ढाका और चटगांव में भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं. भारतीय राजनयिक परिसरों पर पथराव की घटनाएं भी हुईं हैं.
मोहम्मद यूनुस ने किया देश को संबोधित
इस समय बंग्लादेश की सरकार संभाल रहे मोहम्मद यूनुस ने हिंसक वारदातों के बाद देश को संबोधित किया जिसमें कहा कि हादी की हत्या के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलायेंगे. साथ ही लोगों को ये भी भरोसा दिया कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

