Monday, June 29, 2026
Home Breaking News दुनिया के सबसे उंचे Chenab River Bridge पर वंदेभारत ट्रेन का सफल...

दुनिया के सबसे उंचे Chenab River Bridge पर वंदेभारत ट्रेन का सफल परिचालन, भारत ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

0
237
Chenab River Bridge
Chenab River Bridge

Chenab River Bridge : भारतीय रेलवे के इतिहास में आज के दिन बेहद खास है. आज भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत ने विश्व के सबसे उंचे Chenab River Bridge पर  वंदे भारत ट्रेन का सफल परिचालन करके एक नाया कीर्तिमान स्थापित किया है.

Chenab River Bridge पर बने पुल पर चली वंदेभारत ट्रेन

इंडियन रेलवे ने जम्मू कश्मीर के रिसासी जिले में मौजूद चिनाब नदी पर विश्व का सबसे उंचा पुल बनाया है. ये पुल चिनाब नदी से करीब 359 मीटर ऊपर बना है . इसकी उंचाई फ्रांस के एफिल टॉवर से भी करीब 35 मीटर ज्यादा है.1,315 मीटर लंबा ये पुल रेलवे के बार्डर प्रोजेक्ट का हिस्सा है.

मानव निर्मित इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना  है रियासी का ये ब्रिज  

चिनाब नदी पर बना ये रेलवे ब्रिज मानवीय इंजानियरिंग कौशल और दृढ़ संकल्प शक्ति का नूमाना है,जिसने असंभव दिखने वाले इस लक्ष्य को पूरा किया है. रोंगटे खड़े कर देने वाले ये रेलवे ब्रिज भारत की तकनीकि क्षमता प्रगति और संकल्प शक्ति का प्रतीक अद्भुत नमूना है. इस ब्रिज को इसकी अद्भुत इंजीनिरिंग के काऱण अंतराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है.

पिछले साल जून में इस पर चली थी मेमू ट्रेन

वंदे भारत के ट्रायल ले पहले इंडियन रेलवे ने इसी साल जून में चिनाब ब्रिज होते हुए संगलदान से रियासी के बीच 8 कोच वाली मेमू ट्रेन को 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा कर सफलतापूर्वक ट्रायल पूरा  किया था.अब वंदे भारत के सफल ट्रायल के बाद उम्मीद है कि इस ब्रिज पर रेलसेवा जल्द ही शुरु हो सकती है . संगलदान से रियासी जाने वाली ट्रेन इसी चिनाब रिवर ब्रिज से होकर  गुजरेगी.

माइनस 40 डिग्री तापमान और भूकंप को सहने के लिए डिजाइन  

चिनाब रेलवे ब्रिज के निर्माण में कई खास बातों का ध्यान रखा गया है, जैसे इसे भूकंप जैसी मुश्किल परिस्थितयां में भी ये अपनी जगह पर टिका रहेगा.  इस पुल में माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान और भूकंपीय गतिविधियां सहन की ताकत है. चिनाब रेलवे ब्रिज से होकर इस सिंगल रूट पर जल्द ही ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी .