Trump Will End the War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि वो ईरान के ख़िलाफ़ जारी सैन्य अभियानों को जल्द ख़त्म करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने इसके लिए एक शर्त भी रखी है.
( @realDonaldTrump – Truth Social Post )
( Donald J. Trump – Mar 20 2026, 4:13 PM ET )We are getting very close to meeting our objectives as we consider winding down our great Military efforts in the Middle East with respect to the Terrorist Regime of Iran: (1) Completely… pic.twitter.com/dpqOaRXgmf
— Donald J Trump Posts TruthSocial (@TruthTrumpPost) March 20, 2026
Trump Will End the War :ट्रंप ने अपने पोस्ट क्या लिखा है..
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा है, “हम ईरान के आतंकी शासन के संदर्भ में मध्य पूर्व में अपने बड़े सैन्य अभियानों को धीरे-धीरे समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि हम अपने लक्ष्यों को हासिल करने के बहुत करीब हैं.”
ट्रंप ने कहा, “अगर हमसे कहा गया, तो हम इन देशों को होर्मुज़ स्ट्रेट की सुरक्षा से जुड़ी उनकी कोशिशों में मदद करेंगे, लेकिन ईरान के ख़तरे के ख़त्म हो जाने के बाद इसकी ज़रूरत नहीं होनी चाहिए. अहम बात यह है कि इन देशों के लिए यह एक आसान सैन्य अभियान होगा.”
लेकिन ईरान युद्ध ख़त्म करने की बात के साथ ही ट्रंप ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़’ की सुरक्षा का मुद्दा फिर से उठाया है. उन्होंने कहा कि जो देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ का इस्तेमाल करते हैं, सुरक्षा की ज़िम्मेदारी भी उन्हें ही उठानी चाहिए. आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के कुल तेल सप्लाई का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी स्ट्रेट से होकर गुज़रता है.
इसके अलावा ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की मिसाइल क्षमता को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और उसके सभी मिलिट्री और इंडस्ट्रियल बेस तबाह कर दिए हैं. उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि भविष्य में ईरान कभी परमाणु हथियार बनाने के क़रीब न पहुंच पाए.

