US-Iran Ceasefire News : मध्य पूर्व में जारी अमेरिका-ईरान तनाव अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump 28 मार्च (शनिवार) तक ईरान के साथ सीजफायर का ऐलान कर सकते हैं. इस संभावित घोषणा ने इजरायल की चिंताओं को बढ़ा दिया है.
इजरायली मीडिया KAN और चैनल 12 की रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल को डर है कि अमेरिका अचानक युद्धविराम का फैसला ले सकता है, जिससे उसकी सैन्य रणनीति प्रभावित हो सकती है. इसी आशंका के चलते इजरायल ने अपने सैन्य अभियान और हमलों को तेज कर दिया है.
US-Iran Ceasefire News से क्यों परेशान है इजरायल?
इजरायल का मानना है कि वर्तमान समय युद्ध में बढ़त हासिल करने के लिए बेहद अहम है. ऐसे में अगर सीजफायर होता है, तो उसकी रणनीतिक स्थिति कमजोर हो सकती है.प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) की अगुवाई में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में सेना को निर्देश दिए गए हैं कि संभावित युद्धविराम से पहले ईरान के हथियार ढांचे को अधिकतम नुकसान पहुंचाया जाए. हालांकि, इस निर्देश की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ईरान का सख्त रुख
दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान को 15 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे उसने स्वीकार नहीं किया. ईरान का स्पष्ट कहना है कि वह अपनी शर्तों पर ही किसी भी युद्धविराम के लिए तैयार होगा. इससे साफ है कि फिलहाल किसी समझौते की संभावना बेहद कम नजर आ रही है.
अब आगे क्या?
अमेरिका और इजरायल के बीच रणनीतिक तालमेल अभी भी मजबूत बताया जा रहा है. जल्द ही US सेंट्रल कमांड के प्रमुख के इजरायल दौरे की संभावना है, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.इस पूरे घटनाक्रम ने मध्य पूर्व की स्थिति को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है, जहां एक तरफ सीजफायर की संभावना है तो दूसरी ओर जंग के और भड़कने का खतरा भी बना हुआ है.

