Urvashi Rautela को आया चोर का Email, कहा Phone लौटा दूंगा लेकिन करना होगा ये काम …

नई दिल्ली : अभिनेत्री उर्वशी रौतेला Urvashi Rautela को एक चोर का ईमेल आया है, जिसमें उसने लिखा है कि तुम्हारा फोन मेरे पास है. मैं तुम्हे ये फोन लौटा सकता हूं ,लेकिन इसके लिए तुम्हें एक काम करना होगा.

Urvashi Rautela 24 Carat Gold IPHONE
Urvashi Rautela 24 Carat Gold IPHONE

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खोया था Urvashi Rautela का 24 Carate Gold IPhone

दरअसल शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे क्रिकेट मैच को देखने नेता अभिनेता और नामचीन हस्तियां मैदान में जुटी थी.खचाखच भरे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच देखने अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला Urvashi Rautela भी पहुंची थी.मैच खत्म होने के बाद अभिनेत्री उर्वशी रौतेला Urvashi Rautela ने बताया कि उसका 24 कैरेट गोल्ड I-PHONE चोरी हो गया है. उर्वशी रौतेला ने इस सबंध में सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लोगों से अपना फोन ढ़ूढ़ने और मदद करने की अपील भी की . बाद में इस मामले में उर्वशी ने अहमदाबाद में पुलिस स्ट्शन में मुकदमा भी दर्ज कराया लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकाला. सोशल मीडिया पर उर्वशी के फोन को लेकर खूब मीम भी बने लेकिन फोन बरामद नहीं हुआ.

Urvashi Rautela Tweet for 24 Carat Gold IPHONE
Urvashi Rautela Tweet for 24 Carat Gold IPHONE

उर्वशी को चोर ने किया इमेल !

घटना के 2 दिन बाद उर्वशी  को एक मेल आया जिसमें उस शख्स ने लिखा है कि आपका फोन मेरे पास है. मैं आपको फोन दे सकता हूं लेकिन इसके बदले आपको एक काम करना होगा. उस शख्स ने लिखा है कि ‘मेरा भाई कैंसर से पीड़ित है, आप उसका इलाज करा दो तो ये फोन मैं आपको दे दूंगा .

 

Urvashi Rautele Insta Post
Urvashi Rautele Insta Post

उर्वशी रौतेला को ये मेल GROWW TRADERS नाम से दर्ज एक मेल से 16 अक्टूबर को आया.उर्वशी रौतेला ने इमेल का स्क्रीम शाट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर थम्सअप की इमोजी लगाई है . फैन्स ये अंदाजा लगा रहे है कि उर्वशी इस चोर की मदद करेंगी. फैन्स इसे गुड गेस्चर करार दे रहे हैं. हलांकि फैन्स ये सवाल भी उठा रहे हैं कि जब उर्वशी को मेल आया तो ये जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दे रही हैं ? पुलिस IP Address का पता लगा कर चोर को पकड़ सकती है. हलांकि उर्वशी ने जब अपने फोन के खोने की बात बताई थी तब ये भी कहा था कि जो कोई उसका फोन लौटा देगा, वो उसे रिवार्ड भी देगी यानी इनाम में पैसा देंगी.

उर्वशी के इंस्टाग्राम पर ये चर्चा भी चल रही है कि जिस शख्स ने ये मेल किया है शायद उसके पास उर्वशी का  फोन ना हो क्योंकि शख्स ने मेल पर कोई सबूत नहीं दिया है. वो शख्स केवल मदद पाने के लिए इस तरह का मेल कर रहा हो.

 

Latest news

Related news