Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News सिविल सर्विसेस 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित,अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर,देखें टॉप-10 रैंकर्स...

सिविल सर्विसेस 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित,अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर,देखें टॉप-10 रैंकर्स की पूरी सूची

0
162

UPSC Final Result 2025 नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली इस परीक्षा में इस बार 958 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी.

UPSC Final Result 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप 

इस साल परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। वहीं राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी और अकांश ढुल ने तीसरी रैंक प्राप्त की है. दूसरे स्थान पर रही राजेश्वरी सुवे एम, तीसरा स्थान अकांश ढुल

को मिला है. चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला, 5वें स्थान पर ईशान भटनागर , 6ठे स्थान पर जिन्निया अरोड़ा

सातवें स्थान पर ए.आर. राजा मोहईदीन, आठवें स्थान पर पाक्षल सेक्रेट्री , नवें स्थान पर आस्था जैन और 10वें स्थान पर उज्ज्वल प्रियंक रहे.

उम्मीदवार ऐसे  देख सकते हैं अपना रिजल्ट

उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. वेबसाइट पर जारी PDF में रोल नंबर और नाम के आधार पर मेरिट लिस्ट उपलब्ध कराई गई है. UPSC ने बताया कि अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया गया है. मुख्य परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी और इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए गए थे.