Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News एक के बाद एक हत्याओं से दहल उठा यूपी, होटल मैनेजमेंट के...

एक के बाद एक हत्याओं से दहल उठा यूपी, होटल मैनेजमेंट के छात्र की चाक़ूओं से गोदकर निर्मम हत्या!

0
375

गाजियाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने हर तरफ सनसनी फैला दी है . जहां मिली जानकारी के मुताबिक मामूली विवाद के चलते चाकू से गोदकर एक मैनजमट के छात्र की हत्या कर दी गई है. मृतक के परिवार की शिकायत को सुनकर पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जा रहा कि छात्र को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था लेकिन मंगलवार सुबह उसकी मौत हौ गई. फिलहाल पुलिस ने छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है की आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है.

जितेंद्र की चाकू से गोदकर हत्या (फाइल-फोटो)

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि सोमवार को देर रात तक रामलीला मैदान में मामूली विवाद को लेकर तीन लोगो ने होटल मैनेजमेंट के छात्र की चाक़ू मारकर हत्या कर दी है. जिस छात्र की हत्या हुई उसका नाम जीतेन्द्र बताया जा रहा है . जो ट्रोनिका सिटी के इलायचीपुर में रामलीला देखने गया था. छात्र के चाक़ू लगने के बाद एक सलून वाले ने उस छात्र की मदद की और मृतक के परिवार को फ़ोन कर, इस घटना के बारे जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिजन तुरंत छात्र को अस्पताल लेकर गए. उस छात्र को दिल्ली के एलएनजीपी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उस छात्र की मौत हो गई.

बता दे की, 18 अक्टूबर से अब तक इस इलाके में चार मर्डर हो चुके हैं. लोनी छेत्र की न्यू विकाश में 18 अक्टूबर को एक महिला का गला काटकर हत्या कर दी गयी थी. फिर अगले दिन 19 अक्टूबर को दिन दहाड़े बिच सड़क पर कुछ बदमाशों ने अगरौला गांव के एक रहने वाले जितेंद्र को लगातार 11 गोली मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी. थाना टीला मोड़ में 22 अक्टूबर को महमूदपुर गांव मे प्रमोद उर्फ़ लालू की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी. वहीं देर रात नसीब विहार कॉलोनी में 23 साल के जीतेन्द्र नाम के युवक की चाक़ू से गोदकर हत्या की गई.

इस तरह की घटनाए यूपी पुलिस और सरकार की सुरक्षा नीतियों पर सवाल खड़ा करती है . जहां अपराधियों में खौफ नाम की कोई चीज़ नहीं है और आम जनता डर डर कर जी रही है.