देश मे कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण से केंद्र सरकार एलर्ट हैं. ताजा हालात की समीक्षा के लिए केंद्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मंडविया (Mansukh Madaviya) ने राज्यों और केंद्र शाषित प्रदेशों के स्वास्थ मंत्रियो के साथ आज बैठक की . इस दौरान कोविड टेस्टिंग और जीनोम सीक्वेंसिंग के साथ साथ कोविड नियमों के पालन का पर जोर दिया और इसका प्रचार प्रसार बढ़ाने पर बात हुई. स्वास्थमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा की सभी को सतर्क करने की जरुरत है लेकिन अनावश्यक भय नहीं फैलाना है
Chaired a meeting to review COVID-19 situation with the Health Ministers of the States & Union Territories. Stressed on increasing covid testing & genome sequencing along with following COVID appropriate behaviour.
We have to be alert & avoid spreading any unnecessary fear. https://t.co/VdHazObxTS
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) April 7, 2023
सतर्क रहें, भय फैलाने से बचें- मनसुख मंडविया,केंद्रीय स्वास्थ मंत्री
बैठक में फैसला हुआ कि सभी को सतर्क रहना है लेकिन अनावश्यक भय फैलाने से बचना है. उन्होंने सभी राज्यों के स्वास्थ मंत्रियो से कहा कि सभी लोग अपने अपने राज्य में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ सुविधाओं की समीक्षा कर लें.बैठक में ये भी तय किया गया कि 10 और 11 अप्रैल को पूरे देश में कोविड को लेकर एक मॉक ड्रील करेंगें. राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अस्पतालों का दौरा करने की बात की.
सभी राज्य अपनी तैयारी पुख्ता रखें- केंद्रीय स्वास्थ मंत्री
स्वास्थ मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक बैठक में केंद्रीय स्वास्थ मंत्री मांडविया ने राज्यों के स्वास्थ मंत्रियों से कहा कि वे लोग अपने स्तर पर तैयारी पूरी कर लें. खासकर मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत रखें.
कोविड के खिलाफ जागरुकता पर जोर
केंद्रीय स्वास्थ मंत्री ने एक बार फिर से इस बात पर जोर दिया कि किसी भीहात में ढ़िलाई नहीं बरतनी है. लोगों के कोरोना नियमो का पालन करन के लिए जागरुक करना है. लोगों में ये जागरुकत फैलाई जाये कि एहतियात बरतने से रही कोरोना से बचा जा सकता है.
देश में वर्तमान हालात
6 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देशभर में नये मरीजों में कोरोना वायरस का संक्रमण करीब 20 प्रतिशत बढ़ा है. अब देश भर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5, 335 हो गई है.

