Friday, March 6, 2026

तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण, दिल्ली में कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की मौत

कोरोना लौट रहा है….जी हां तीसरी लहर के बाद ये पहला मौका है जब कोरोना के आकड़े डरा रहे है. पिछले एक हफ्ते में देशभर में मामले दोगुने हो गए है. ऐसा तीसरी लहर के बाद अब हुआ है. दिल्ली में कोरोना से संक्रमित 2 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 18.53 है . दिल्ली में पॉजिटीविटी रेट में अचानक उछाल आया है.

दिल्ली में सरकार कर रही है एहतियाती उपाय करने शुरु कर दिये हैं. दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि फिलहाल अस्पतालों में लिक्वीड ऑक्सिजन  पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. सभी अस्पतालों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है कि अगर लोगों को होस्पिटलाइजेशन की जरुरत पड़े तो इसके लिए अस्पतालों को पास पर्याप्त साधन उपल्ब्ध हों.

तीसरी लहर के बाद आये सबसे ज्यादा केस

दिल्ली के साथ साथ देश के अन्य हिस्सों में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ी हैं.देश में कोरोना के आंकड़े अब डराने लगे हैं. रविवार (2 अप्रैल) को देश में कोरोना के 2760 मामले सामने आए है. जिसके बाद देश में टोटल एक्टिव केसेस की संख्या 20219 हो गई है. जबकी 1 अप्रैल को ये 3824 नए केस दर्ज किए गए. रोजाना मामलों के हिसाब से शनिवार को ये 6 महीने में सबसे ज्यादा संख्या है. वहीं, पिछले हफ्ते कोरोना के मामलों में जिस तरह बढ़ोतरी हुई है वो तीसरी लहर के बाद सबसे ज्यादा है.

बात अगर पिछले हफ्ते के आकड़ों की करें तो देश में पिछले हफ्ते यानी 26 मार्च-1 अप्रैल के दौरान 18,450 नए मामले सामने आये थे. जो इससे पहले हफ्ते के 8,781 दर्ज मामलों के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है. कोरोना का एक हफ़्ते में दुगने से भी ज्यादा रफ्तार से बढ़ना तीसरी लहर के दौरान देखा गया था. जब एक हफ्ते में ही आंकड़े दोगुने बढ़ जा रहे थे.

केरल में सबसे ज्यादा केस

बात अगर राज्य के आकड़ों की करें तो केरल में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. यहां एक हफ्ते में कोरोना के केसेस ने तीन गुनी छलांग लगाई है. ये एक हफ्ते में 1333 से बढ़कर करीब 4000 पहुंच गए हैं. इसके अलावा गोवा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में सबसे तेज बढ़त देखी गई है.
इन राज्यों में भी पिछले हफ्ते के मुकाबले कोरोना क केस तकरीबन तीन गुना बढ़ें हैं. हिमाचल प्रदेश में तो ये आकड़ा एक सप्ताह में 409 से बढ़कर 1200 पहुंच गए.

केरल के बाद कोरोना केस के मामले में अगर कोई राज्य दूसरे नंबर पर है तो वो है महाराष्ट्र और गुजरात.पिछली बार की तरह यहाँ भी कुछ सप्ताह से कोरोना के मामलों बेतहाशा बढ़ें हैं. हालांकि, गुजरात में इसमें कमी देखी गई है . महाराष्ट्र में स्थिति स्थिर है. महाराष्ट्र में एक सप्ताह का आंकड़ा 3323 है तो गुजरात 2312 केस के साथ शीर्ष तीन राज्यों में बना हुआ है.

देश में पिछले 7वां हफ्ते में लगातार कोरोना के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है. जिसके बाद सरकार भी सचेत हो गई है. कई राज्यों के अलावा केंद्र में भी पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की थी. जिसके बाद सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल लानी मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने पर जोर दिया था.
हालांकि, राहत की बात ये है कि अभी तक कोरोना से होने वाली मौत के मामले में मामूली वृद्धि ही हुई है. जहां पिछले सप्ताह 36 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई थी, जबकि हफ्ते की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में दो लोगों की मौत हो गई है.

कई राज्यो में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा और महाराष्ट्र में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है वहीं दिल्ली में भी जितनी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं,इसे देखते हुए लग रहा है कि  दिल्ली में भी जल्द ही मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया जायेगा.

तो आप भी मास्क लगाए बिना वजह भीड़-भाड़ वाली जगह जाने से बचे, सावधानी बरते.

Latest news

Related news