Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News Train Accident : ओडिशा में ट्रेन एक्सीडेंट,मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस,180 यात्री...

Train Accident : ओडिशा में ट्रेन एक्सीडेंट,मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस,180 यात्री घायल

0
351
odissa train accident
odissa train accident

बालासोर (ओडिशा) :  बालासोर में शुक्रवार शाम को एक बड़ा ट्रेन हादसा Train Accident हो गया. बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी टकरा गई. इस हादसे Train Accident में अब तक लगभग 180 लोगों के घायल होने की सूचना है जिनमें से 35 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Train Accident के बाद सभी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

घटना Train Accident की जानकारी होते ही हेमंत शर्मा,बलवंत सिंह, अरविंद अग्रवाल और फायर डिपार्टमेंट के डीजी घटनास्थल पहुंच गए.बहानागा में हुए एक्सीडेंट Train Accident के बाद बालासोर के आसपास के सभी अस्पताल को हाइ अलर्ट पर रखा गया है.

एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची

एनडीआऱएफ की तीन यूनिट,ओडीआरएफ की चार यूनिट औऱ 60 एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है. एक्सीडेंट के बाद अप औऱ डाउन दोनों लाइन पर ट्रेन की यातायात बाधित हुई है.

Train Accident बहुत भयानक था

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए.कोरोमंडल एक्सप्रेस के चार डब्बे पटरी से भी उतर गए.कई डिब्बे पलट गए.

हेल्पलाइन नंबर जारी

इस एक्सीडेंट के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है.

Help line numbers at HWH – 033 – 26382217

KGP Help Line – 8972073925, 9332392339

BLS Help Line – 8249591559, 7978418322

SHM Help Line – 9903370746

बाईस सदस्यों वाली एनडीआरएफ की पहली टीम घटनास्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव में लग गई है.