विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म ‘The Vaccine War’ का ट्रेलर लांच,दमदार कैरेक्टर में दिखे नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी

नई दिल्ली :  द कश्मीर फाइल्स’ और ‘ताशकंद फाइल्स’ के बाद अब निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की अवेटेड फिल्म ‘द वैक्सिन वार’ The Vaccine War का ट्रेलर रीलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज की तारीख भी जारी कर दिया गया है. फिल्म The Vaccine War इसी महीने की 28 तारीख को रिलीज होगी.

The Vaccine War फिल्म की कहानी

ये फिल्म COVID 19 के दौरान भारत देश के अपने वैक्सिन बनाने की लड़ाई पर आधारित है. The Vaccine War फिल्म की शुरुआत एक सवाल से शुरू होती है जिसमें कहा जा रहा है कि क्या भारत के साइंटिस्ट 130 करोड़ भारतीयों के लिए वैक्सिन बनाने में  सक्षम हैं?  इस फिल्म में उन सवालों को प्रमुखता से उठाया गया जिसमें कहा जा रहा था कि वैक्सिन बनाना इतना आसान नहीं है. इस सवाल को भी उठाया गया है जिसमें  कहा जा रहा था कि भारत में वो मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है जो 130 करोड़ की जनसंख्या को कोविड 19 जैसे घातक वायरस से बचा सके.

इसी सवाल के इर्द गिर्द पूरी कहानी का ताना बाना बुना गया है औऱ किस तरह से एक टॉप सीक्रेट मिशन की तरह से इस वैक्सीन को भारत में बनाया गया है. यही इस फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष है. पूरी कहानी को जोरदार तरीके से रीयल लाइफ के उदाहरणों को जोड़ कर बुना गया है.

फिल्म में भारतीय साइंटिस्ट की कड़ी मेहनत और सरकार की जबर्दस्त इच्छाशक्ति को किरदारों के माध्यम से दर्शाया गया है. इस फिल्म में ये दिखाया गया है कि हजारों नेगेटिव स्टेटमेंट को दरकिनार करते हुए कैसे भारतीय साइंटिस्ट्स ने अपनी जान पर खेल कर इस देश के लोगों के लिए वैक्सीन बनाई और फिर सरकार ने इन साइंटिस्ट्स के बल पर ना केवल देश बल्कि दुनिया के कई देशों के लोगों की जान बचाई.

फिल्म में COVID-19 के काल में लोगों की बेबसी को दर्शाया गया है और ये दिखाया गया है कि किस तरह से व्यवस्था / सरकार के सहयोग से एक असंभव लगने वाले प्रोजेक्ट को हमारे देश के साइंटिस्टों ने पूरा किया और कोविड-19 की विभीषिका भरे मंजर पर विजय पाई.

ये फिल्म भारत में दस भाषाओं मे रिलीज हो रही है

Latest news

Related news