Monday, February 16, 2026

छत्तीसगढ़ में भयानक सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटने से 18 लोगों की मौत,सीएम, डिप्टी सीएम ने जतायी संवेदना

Tragic road accident in Karrdha : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले पंडरिया के कुकदूर थाने इलाके में एक पिकवैन के पलटने और खाई में फिसल जाने का कारण 18 लोगों की मौत हो गई है.जबकि 10-12 लोग घायल बताये जा रहे हैं . घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

बीच सड़क पर अनियंत्रित हुई वैन , 18 की गई जान 

बताया जा रहा है कि ये वैन पर सवा लोग बैंगा आदिवासी थे और जंगल से पारंपरिक तेंदुपत्ता तोड़कर वापस आ रहे थे. करीब 25  से 30 लोगों से भरी पिकअप वैन बहापानी इलाके के पास सड़क पर अचानक अनियंत्रित हो गई और  सड़क के पास ही करीब 20 फीट के गड्ढ़े में फिसल गई. इस भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 10 से 12 लोग घायल हैं , सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस दर्दनाक हादसे  पर राज्य के सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मृतकों के परिवार के प्रति अपनी  शोक संवेदना जताई है. सीएम और डिप्टी सीएम ने तत्काल सभी घायलों के इलाज के लिए प्रशासन को आदेश दिये हैं. राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा

“कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हू”  

 वहीं राज्य से डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एक्स पर लिखा है

“कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है”  

ये भी पढ़े:- Delhi Liquor Policy: ईडी ने अदालत से की अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग

Latest news

Related news