Total Lunar Eclipse : भारत में रविवार रात को एक अनोखा नजारा देखने के लिए मिलने वाला है.आसमान में ये नजारा होगा पूर्ण चंद्रग्रहण का, जिसे ब्लडमून भी कहा जाता है. इससे पहले 2022 में इस तरह का खास नजारा आसमान में देखने के लिए मिला था. विशेषज्ञों के मुताबिक भारत में 27 जुलाई 2018 के बाद ये पहला मौका बोहा जब देश के हर हिस्से से पूर्ण चंद्रग्रहण का नजारा देखा जा सकेगा.भारत के इलावा ये नजारा चीन, अफ्रीका और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से भी देखा जा सकेगा. धरती पर चंद्र ग्रहण तब दिखाई देता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है. और सूर्य कि किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है. पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिसके कारण उस हिस्से में चांद पर अंधेरा दिखाई देता है.

Total Lunar Eclipse:कितने बजे शुरु होगा चंद्रग्रहण ?
पूरे भारत में दिखने वाले इस चंद्रग्रहण की शुरुआज 7 सितंबर को रात 8 बजकर 58 मिनट पर होगी. रात 11बजकर 1 मिनट से पूर्ण चंद्रग्रहण होना शुरु होगा जो रात 12.23 बजे पूरा हो जायेगा. चंद्रग्रहण का समय 82 मिनट का होगा. ग्रहण का आंशिक चरण रात 1 बजक 26 मिनट पर समाप्त होगा और रात 2.25 मिनट पर ग्रहण पूरी तरह से समाप्त हो जायेगा.
खगोलविदों के मुताबिक रविवार रात को चंद्रग्रहण के दौरान एक खास नजारा आसमान में दिखाई देगा जब चांद की रौशनी से आसमान पूरी तरह से लाल दिखाई देगा. फिर धीरे- धारे अंधकार छाने लगेगा. जानकारी के मुताबिक अगली बार भारत में इतना लंबा चंद्र ग्रहण 31 दिसंबर 2028 को देखने के लिए मिलेगा.

