Friday, February 13, 2026

3 हजार में टोल प्लाजा के लिए बनेगा एक साल का पास, FAST-Tag के साथ 15 अगस्त से लागू होगी स्कीम

Toll Plaza Pass : केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की तरफ से एक बड़ी स्कीम शुरु हो होने जा रही है. इस स्कीम के तहत टोल प्लाजा से होकर निकलने वाली निजी गाडियों की सुविधा के लिए सरकार नई योजना शुरु करने वाली रही है. केंद्र सरकारी की ये योजना ऐतिहासिक होने वाली है, खास कर जो लोग रोजाना टोल प्लाजा से होकर सफर करते है, उनके लिए ये काफी फायदेमंद और समय को बचाने वाली योजना साबित हो सकती है.

Toll Plaza Pass : 3000 में बनेगा एक साल का पास 

इस योजना के बारे में केंद्रीय सड़क एवं परिहवन मंत्री नीतीन गड़करी ने एक ट्वीट किया है.जिसमें कहा गया है कि सरकार 15 अगस्त से टोल प्लाजा पर वार्षिक पास की सुविधा शुरू करने जा रही है.लोग 3000 रुपये देकर पास बना सकते हैं ,जो एक साल या 200 यात्राओं के लिए मान्‍य होगा.

केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में से साफ किया है कि नई योजना केवल निजी वाहनों जैसे कार, जीप, वैन आदि के लिए होगी ही मान्य होगी.

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय बनायेगा ऐप

इस तरह के वार्षिक पास के लिए सरकार जल्द ही एक एप लांच करेगी जिसमें पास के नवीनीकरण और पास के सक्रियण के लिए विशेष लिंक होगा. NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा,जिससे माध्यम से नये पास बनवाने से लेकर नवीनीकरण तक की प्रक्रिया काफी सरल हो जायेगी.

मंत्रालय के मुताबिक सरकार की ये नीति टोल प्लाजाओं के 60 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए लाई गई है. सालभर का भुगतान एक बार हो जाने के बाद टोल प्लाजा के माध्यम से भुगतान करना सहज हो जायेगा.

केंद्रीय सड़क परिहवन मंत्री ने अपने ट्वीट मे लिख है कि  “प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है.”

Latest news

Related news