Tuesday, February 10, 2026

पश्चिम बंगाल के बोलपुर में सीबीआई का सर्च ऑपरेशन,टीएमसी नेता के करीबियों पर छापे

पश्चिम बंगाल के बोलपुर में सीबीआई की छापेमारी चल रही है. पशु तस्करी मामले में सीबीआई बोलपुर में चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. यहां तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई  के निशाने पर  टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के करीबी व्यापारी हैं. अनुब्रत मंडल के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. चार घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद सीबीआई ने बोलपुर के निगम पार्षद विश्वज्योति बंदोपाध्याय को हिरासत में लिया.

Latest news

Related news