दिल्ली : दिल्ली में ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है. सुकेश चंद्रशेखर ने आज दिल्ली में कोर्ट में पेशी के दौरान कहा कि अब दिल्ली में अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का होगा.
अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का- सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar)
दिल्ली की अदालत में पेशी के दौरान पत्रकारों ने जब चंद्रशेखर से सवाल किया कि आपने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल के मामले में पत्र में क्या लिखा है तो इसके जवाब में चंद्रशेखर ने बताया कि उसने पत्र में सब कुछ लिखा है. मनीष सिसोदिया जेल पहुंच गये हैं अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का है.
ये पूछे जाने के बाद कि इस पूरे शराब घोटाला मामले में उसकी क्या भूमिका है तो इस पर चंद्रशेखर ने कहा कि मैंने सब कुछ लिखित में दे दिया है, मैं एक एक कर सबको बेनकाब करुंगा.
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में अभी और लोगों की बारी आनी बाकी है. सतेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के साथ अरविंद केजरीवाल भी इस मामले में बराबर के भागीदार हैं .इस पूरे मामले (दिल्ली शराब घोटाला मामला ) के वजीर सीएम अरविंद केजरीवाल हैं और जल्द ही वो भी हिरासत मे लिये जायेंगे.
2015 से मैं अरविंद केजरीवाल के साथ – सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar)
अदालत में पेशी की दौरान जब सुकेश चंद्रशेखर को कोर्ट लाया गया तो उसने बिल्कुल रटे रटाये अंदाज में पत्रकारो के सवालों के जवाब दिये.ये पूछे जाने के बाद कि उसका शराब मामले से क्या संबंध है, इसके जवाब में उसने कहा कि वो 2015 से अरविंद केजरीवाल के संपर्क में और साथ में है . हलांकि शराब घोटाले में मेरी कोई संलिप्तता नहीं है. मेरा मामला बिल्कुल अलग है. इसका शराब घोटाले से कोई लेना देना नहीं है.
200 करोड़ की ठगी और मनी लांड्रिंग मामले में जेल मे बंद है चंद्रशेखर
आपको बता दें कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की ठगी और मनी लांड्रिंग के मामले में पिछले करीब एक साल से जेल मे बंद हैं . पहले उसे अति सुरक्षित माने जाने वाले तिहाड़ जेल मे रखा गया था लेकिन वहां जेल स्टाफ को रिश्वत खिलाकर तमाम तरह क लोगों खास कर अभिनेत्रियों से मिलने और उन्हें महंगे उपहार देने की खबरो के बाद उसे तिहाड़ से निकाल कर मंडोली जेल में रखा गया है.

