Wednesday, February 18, 2026

 ‘तीन-चार पीढ़ी पहले ओवैसी का परिवार तुलसीराम दास का परिवार था,टीपू सुल्तान के खौफ से बने मुसलमान,’ बीजेपी सांसद का सनसनीखेज बयान

देवरिया :  देवरिया जनपद के गौरीबाजार विधानसभा क्षेत्र के असनहर गांव में पूर्व विधायक स्वर्गीय प्रमोद सिंह की  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था.इस कार्यक्रम में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज देवरिया पहुंचे.

पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी सांसद ने कहा कि केजरीवाल की पार्टी सिर्फ कांग्रेस का नुकसान कर रही है. बीजेपी का कोई नुकसान करने में सक्षम नहीं है. गुजरात में मोदी जी को लोग अपना गौरव मानते हैं और उनसे लोगों का लगाव है.

वहीं ओवैसी के मुद्दे पर कहा कि इंटरनेट पर पड़ा हुआ है तीन से चार पीढ़ी पहले ओवैसी का परिवार तुलसीराम दास का परिवार था और टीपू सुल्तान की डर की वजह से मुसलमान धर्म अपना लिया. जिस समाज से गोडसे आते थे उसी समाज से यह भी थे.

Latest news

Related news