Patna Civil Court Bomb Threat : बिहार में सुशासन की सरकार में भी गुंडा तत्वों के हौसले आसमान पर हैं. पटना के सिविल कोर्ट को बीते चार दिन में तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. सिविल कोर्ट में आज गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. पप्पू यादव के दो मामले की आज सुनवाई होनी है.
Patna Civil Court Bomb Threat से मची अफरातफरी
पटना सिविल कोर्ट परिसर में उस समय हंगामा मच गया जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाली खबर सामने आई. खबर सामने आते ही एहतियात क तौर पर पूरे परिसर को खाली करा दिया गया. सभी तीनों प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया गया और परिसर के अंदर आने के लिए केवल उन्ही लोगों को अनुमती दी गई जिनका काम कोर्ट में चल रहा था या केस कोर्ट में आने वाला था. आनन फानन में किसी भी तरह के अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दिया गया.
अज्ञात मेल से आई धमकी
बताया दा रहा है कि कोर्ट को उड़ाने की धमकी मेल पर किसी अज्ञात मेल ईडी से दी गई है.मेल में पूरे कोर्ट परिसर को बम से उड़ा देने की बात कही गई है.मेल की जानकारी मिलने के बाद पीरबहोर थाने से आई पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच कर कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है.
4 दिन में तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी
आपको बता दें कि बीते दिनों बिहार में एक नीट छात्रा के साथ हॉस्टल में हुई संदिग्ध घटना और फिर अस्पताल में हुई मौत ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किये हैं. घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. पूरे शहर में तनाव है. इस बीच राज्य की कानून व्यवस्था को अंगूठा दिखाते हुए आपराधिक तत्वों ने सिविल कोर्ट को ही बम से उडाने की धमकी दे दी है. पिछले 4 दिन मे ये तीसरी धमकी है.
धमकी देने वालों के निशाने पर हैं पप्पू यादव ?
माना जा रहा है कि पूर्णियां सांसद पप्पू यादव की कोर्ट में पेशी रोकने के लिए इस तरह की धमकियां दी जा रही है. पप्पू यादव को लेकर आज यानी गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को दो मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है.एक दिन पहले बुधवार को भी कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके कारण पप्पू यादव की पेशी नहीं हो पाई और सुनवाई टल दी गई थी.
पूर्णियां सांसद पप्पू यादव पर सरकारी काम मे बाधा डालने और वर्ष 2017 के एक मामले में जमानत याचिकाओं पर सुनावई लंबित हैं. पप्पू यादव को पटना विरोध प्रदर्शन के दौरान जब गिरफ्तार किया गया तब उन्हें इन्ही दो मामलों मे जमानत ना मिलने के कारण पटना के बेऊर जेल भेजा दिया गया था.
आज एक बार फिर से जब अदालत को बम स उड़ाने की धमकी मिली है, तो सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है. पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी या नहीं इसे लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है. अदालत और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके.

