Khan Sir Controversy पटना : बिहार के चर्चित कोचिंग गुरु ‘खान सर’ (Khan Sir) और उनके संस्थान पर हुए हमले के बाद उपजा विवाद अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुका है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की एंट्री हो गई है. तेज प्रताप यादव ने खान सर यानी फैसल खान पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें एक सच्चे ‘शिक्षक के धर्म’ की याद दिलाई है.
खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर हुई तोड़फोड़ की घटना जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने खान सर पर निशाना साधते हुए कहा कि, “उनको पढ़ाने से मतलब नहीं है, फोटो खिंचाने से है। शिक्षक कभी अपना पॉपुलारिटी नहीं कराता,… pic.twitter.com/Jv00Px1Twm
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) June 5, 2026
(सौजन्य – सोशल मीडिया X)
Khan Sir Controversy-‘खान सर अब जलनदाहा आदमी बन गए हैं’- तेज प्रताप यादव
जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने खान सर (फैजल खान) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे अब शिक्षक कम और राजनीतिज्ञ ज्यादा बन चुके हैं. तेज प्रताप ने अपने देसी अंदाज में कहा:
“ई खान सर अब राजनीति करने लगा है. पढ़ाई से ज्यादा तो ये फोटो खिंचवाता है. एक सच्चा शिक्षक कभी अपनी पॉपुलारिटी (सस्ती लोकप्रियता) के पीछे नहीं भागता, बल्कि बच्चों को पढ़ाने का काम करता है लेकिन खान सर सिर्फ मीडियाबाजी में लगे रहते हैं.”
तेज प्रताप यहीं नहीं रुके, उन्होंने खान सर को ‘जलनदाहा’ (दूसरों से जलने वाला) बताते हुए कहा कि वे अपने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संचालकों से जलते हैं और सिर्फ हाईलाइट होने के लिए दूसरों पर झूठे मुकदमे करवा रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से खान सर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
क्या है पूरा विवाद?
यह पूरा मामला पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र का है, जहाँ बीते मंगलवार की रात खान सर के कोचिंग सेंटर ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ (Khan Global Studies) के बाहर जमकर तोड़फोड़ और मारपीट हुई थी. खान सर ने अपने कोचिंग व्यवसाय प्रतिद्वंद्वी ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग’ के संचालक पर अपने गार्ड्स के साथ मारपीट और तोड़फोड़ कराने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रावाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. दोनों कोचिंग संस्थानों के बीच की यह प्रतिस्पर्धा अब ‘गलाकाट’ स्तर पर पहुंच चुकी है.
मामले में नया मोड़: अब खान सर पर भी FIR, गिरफ्तारी की तलवार
शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण ने तब नया मोड़ ले लिया, जब घटना के दौरान हुई फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस ने खान सर पर भी गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है.
-
गार्ड भेजे गए जेल: फायरिंग करने के आरोप में खान सर के दो निजी सुरक्षाकर्मियों (गार्ड्स) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
-
पुलिस की जांच: पुलिस अब इस मुख्य बिंदु की जांच कर रही है कि गार्ड्स ने फायरिंग आत्मरक्षा (Self Defense) में की थी या फिर खान सर के उकसाने या आदेश देने पर की थी.जानकारी के मुताबिक खान सर के जिन दो सुरक्षा गार्डों तालेबर सिंह एवं प्रदीप कुमार को वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने बयान दिया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर फायरिंग की. उन्होने पुलिस को बयान दिया है कि ‘ जब रात करीब दस बजे बहुत सारे अराजक तत्व कोचिंग सेंटर पर पत्थर फेंकने लगे, तोड़ फोड़ करने लगे तब खान सर ने अपने सुरक्षा गार्डों से कहा कि वो फायरिंग करें, बाकी सब वो खुद देख लेंगे. सुरक्षा गार्ड्स से इस बयान के बाद अब गिरफ्तारी की तलवार खानसर पर भी लटक रही है.सूत्रों के मुताबिक, खान सर इस कानूनी पचड़े से बचने के लिए अपने वकीलों से लगातार लीगल ओपिनियन (कानूनी सलाह) ले रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, पटना पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की रणनीति और कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है.

