Sunday, June 28, 2026
Home Breaking News पुलिस की गिरफ्त में बोले अमानतुल्ला खान-आप पार्टी को बदनाम करने की...

पुलिस की गिरफ्त में बोले अमानतुल्ला खान-आप पार्टी को बदनाम करने की साजिश है गिरफ्तारी

0
358

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने गिरफ्तारी के बाद कहा है कि उनके घर से छापेमारी में कुछ भी नहीं निकला है. अमानतुल्लाह खान ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत आम आदमी पार्टी को परेशान और परेशान  करने के लिए इस तरह के प्रयास के जा रहे हैं.

अमानतुल्लाह खान ने ये भी कहा कि जिसे उनका बिजनेस पार्टनर बताया जा रहा है उससे उनका कोई लेना देना नहीं है. उनका कोई बिजनेस पार्टनर नहीं है.

दिल्ली ACB ने  शुक्रवार को अमानतुल्लाह खान और उनके बिजनेस पार्टनर कहे जा रहे हामिद अली के यहां रेड की थी.  बताया जा रहा है कि रेड के दौरन हामिद अली के यहां से एक बरेटा पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद हुए थे और साथ ही 12 लाख रुपए कैश भी हामिद अली के घर से बरामद हुआ था.इसी बारमदगी के आधार पर आर्मस एक्ट के तहत हामिद अली की गिरफ्तारी की गई है.