Wednesday, March 11, 2026

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिका का प्रस्ताव- हम दोनों देशो के बीच तनाव कम करना चाहते हैं…

The US proposal : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है . दोनो देशों के सेना एक दूसरे के सामने खड़ी है. हालात इतन तनावपूर्ण है कि  किसी एक ने कदम बढाया तो दूसरा पक्ष भी जवाब देने के लिए तैयार है. खास कर पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है .

The US proposal :भारत पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करना चाहता है अमेरिका 

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और टर्की जैसे देशों के मददगार  बन कर आने से ये स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है. ऐसे में अब पूरी दुनिया की नजर भारत पाकिस्तानके अगले कदम पर  टिकी हैं. इस तनाव के बीच अब अमेरिका से एक संदेश आया है जिसमें  दोनों देशों के बाच दशको से चले आ रहे तनाव को दूर करने के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता करने का प्रस्ताव रखा है.

व्हाइट हाउस की तऱफ से आया प्रस्ताव

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की तऱफ से एक प्रस्ताव आया है जिसमें कहा गया है कि  “ये कुछ ऐसा है, जिसमें विदेश मंत्री और अब हमारे NSA मार्को रुबियो भी शामिल हैं. राष्ट्रपति ने ( डोनाल्ड ट्रंप) ने कहा है कि कि वो चाहते हैं कि दोनो देशों के बीच तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए. राष्ट्रपति ट्रंप  का कहना है कि उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं. इस मामले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत-पाकिस्तान दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं. अमेरिका दोनो देशो के बीच संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश में है.

 अमेरिकी राष्ट्रपति पहले भी कई बार रख चुके हैं मध्यस्थ बनने का प्रस्ताव  

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी कई बार भारत पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की बात कर चुके हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद  ट्रंप कह चुके हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वो भारत के साथ है. भारत लंबे समय से पाकिस्तान की सरजमीं से प्रायोजित आंतकवाद का मुकाबला कर रहा है. ऐसे में भारत के खिलाफ आतंकवाद के सफाये में वो मदद करने के लिए तैयार है.

Latest news

Related news