Monday, February 23, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय में एक बार फिर लहराया भगवा परचम, जानिये किसे मिला कितना वोट

DUSU Election Result : दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मैदान मार लिया है. उपर के चार पदों में से 3 पदों पर एबीवीपी ने जबर्दस्त जीत दर्ज की है.

अध्यक्ष सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी ने जीत दर् की वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस छात्र यूनिट एनएसयूआई के राहुल झांसला ने जीत दर्ज किया है. राहुल ने उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है. मतगणना के समय शुरु से ही एबीवीपी ने बढ़त बनाकर रखी और आखिरकार बढ़त जीत मे बदल गई. अध्यक्ष पद विजयी हुए एबीवीपी के आर्यन मान को 28841 वोट मिले.इन्होंने एनएसयूआई की जोश्लिन नंदिता को हराया.

DUSU Election Result : रिकॉर्ड वोटों से जीते आर्यन मान

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में शुरु से ही एबीवीपी का दबदबा रहा.एबीवीपी के उम्मीदवार आर्यन मान को 28841 वोट मिले वहीं NSUI की उम्मीदवार जोश्लिन नंदिता चौधरी को 12645 वोट मिले.  आर्यन की जीत का मार्जिन 16196 वोटों का रहा.

उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला 8792 वोटों से उपाध्यक्ष के पद पर जीते.

सचिव के पद पर एबीवीपी के कुणाल चौधरी 7662 वोटों से जीते. इसके अलावा एबीवीपी की दीपिका झा  ने 4445 वोटों से संयुक्त सचिव पर जीत हासिल की.

किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट

ABVP के  प्रत्याशियों को मिले वोट
अध्यक्ष (ABVP) – आर्यन मान: 28841 वोट (जीते)

अध्यक्ष (NSUI) – जोश्लिन नंदिता चौधरी: 12645 वोट (हारी)

उपाध्यक्ष (NSUI) – राहुल झांसला: 29339 वोट (जीते)
उपाध्यक्ष (ABVP) – गोविंद तंवर: 20547 वोट (हारे)

सचिव (ABVP) – कुणाल चौधरी: 23779 वोट (जीते)

सचिव (NSUI)- कबीर: 16117 वोट (हारे)

संयुक्त सचिव (ABVP) – दीपिका झा: 21825 वोट (जीते)

संयुक्त सचिव (NSUI)- लवकुश भड़ाना: 17380 वोट (हारे)

Latest news

Related news