तमिलनाडु में थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ,लेफ्ट और VCK करेंगी समर्थन,दिया संकेत

TN New Government : तमिलनाडु की सियासत में आज का दिन बेहद निर्णायक साबित होने वाला है. राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक, वामपंथी दलों (Left Parties) और वीसीके (VCK) ने अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) को समर्थन देने के संकेत दिए हैं।

TN New Government के लिए लेफ्ट और VCK की बैठकें जारी

सूत्रों के हवाले से खबर है कि शुक्रवार को सीपीआई (CPI), सीपीआई-एम (CPI-M) और वीसीके (VCK) के शीर्ष नेताओं के बीच महत्वपूर्ण बैठकें हो रही हैं. इन बैठकों में थलपति विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि लेफ्ट और VCK आज आधिकारिक रूप से अपने रुख की घोषणा कर सकते हैं.

DMK और AIADMK के गठबंधन का विरोध

बैठक के दौरान गठबंधन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे DMK या AIADMK के किसी भी संभावित गठबंधन का विरोध करेंगे. नेताओं का तर्क है कि राज्य की जनता ने इन पारंपरिक दलों के खिलाफ बदलाव के लिए वोट दिया है, इसलिए किसी भी अन्य गठबंधन का समर्थन करना “जनादेश के खिलाफ” होगा. VCK और लेफ्ट नेता लगातार राज्यपाल से मांग कर रहे हैं कि थलपति विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया जाए.

बहुमत का गणित: 113 से 119 तक का सफर

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि, 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है. विजय बहुमत से महज 10 सीट दूर थे.

  • TVK की सीटें: 108

  • कांग्रेस का समर्थन: 05 सीटें

  • कुल अब तक: 113 सीटें (बहुमत के लिए 6 और चाहिए)

लेफ्ट की 6 सीटें बनेंगी ‘किंगमेकर’

विधानसभा चुनाव में इस बार VCK को 2, CPI को 2 और CPI-M को 2 सीटें मिली हैं. यदि ये तीनों दल (कुल 6 सीटें) विजय को समर्थन दे देते हैं, तो TVK के पास विधायकों का कुल आंकड़ा 119 हो जाएगा. यह संख्या बहुमत के जादुई आंकड़े 118 को पार कर लेगी, जिससे थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा.

आज शाम राज्यपाल से मिलेंगे थलपति विजय

लेफ्ट पार्टियों से हरी झंडी मिलने की खबरों के बीच खबर है कि थलपति विजय आज शाम एक बार फिर राजभवन जाएंगे. वे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं. इस संभावित मुलाकात को देखते हुए चेन्नई के राजभवन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है.

Latest news

Related news