पटना : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियों चरम पर पहुंच गई है. पक्ष और विपक्ष अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए अपना पूरा दम लगा रहे हैं. प्रधानमंत्री 15 दिनों में 16 अप्रैल को तीसरी बार बिहार पहुंच रहे हैं साथ ही अमित शाह 10 अप्रैल को औरंगाबाद आ रहे है. इसी बीच मोदी और शाह के बिहार दौरे पर Tejashwi Yadav का बयान सामने आया है.
प्रधानमंत्री हो या गृह मंत्री जो भी आएं मुद्दे की बात करें- Tejashwi Yadav
अमित शाह और पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि चुनाव में तो सभी लोग आते हैं आने दीजिये इसके कौन-सी बड़ी बात है. प्रधानमंत्री की जो हालत है अगर वो साल के 365 दिन भी आ जाएं तो इनकी हार पक्की है. प्रधानमंत्री और भाजपा के लोग अगर सबसे ज्यादा किसी चीज डरे हुए हैं तो वो हैं बिहार. ये लोग इतना डर गए हैं कि अपनी जांच एजेंसियों को भी यहीं रखा हाउ है.
प्रधानमंत्री हो या गृह मंत्री जो भी आएं उनसे हाथ जोड़कर विनती है कि मुद्दे की बात करें, किसानों की बात करें, बिहार के विशेष राज्य के दर्ज की मांग करें, बिहार के स्पेशल पैकेज के बारे में बात करें, नौकरी के बारे में बात करें, पलायन कैसे रोकेंगे इसकी बात करें.
ये भी पढ़ें: PATNA : सम्राट चौधरी के बयान पर रोहिणी ने दिया जवाब, कहा- फर्जी डिग्री वाले, फ्रॉड लोग हैं
तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के समय ये लोग तो आते हैं और वादा करके चले जाते हैं. पिछले चुनाव में कितना कारखाना लगाने का वादा किया था, लेकिन 10 साल में एक भी कारखाना खुला? कोई निवेश भी नहीं आया लेकिन गुजरात को देख लीजिए तो सब चीज गुजरात धकेल दिया जाता है और बिहार प्रचंड बहुमत देता है फिर भी बिहार को कुछ हासिल नहीं होता है.

