80 fighter jets attack Tehran : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. ईरान के लगातार जवाबी कार्रवाई के भड़के अमेरिका-इजराइल ने आज राजधानी तेहरान पर 80 फाइटर जेट्स से हमला कर दिया है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ करने की मांग की है . ट्रंप की इस मांग के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत की संभावनाएं लगभग ही हो गई है. इजराइली सेना (IDF) ने बेरूत में भी बमबारी की है. वहीं जवाबी हमले में ईरान ने इजरायल और खाड़ी के देशों पर मिसाइल हमले किए हैं.
80 fighter jets attack Tehran : ईरान मे घुसे 80 से ज्यादा फाइटर जेट्स
अमेरिकी फाइटर जेट्स लगातार ईरान की राजधानी तेहरान पर बमबारी कर रहे हैं, जिसके कारण तबाही मचनी शुरु हो गई है. अमेरिकी के साथ इजराइल ने तेहरान और मध्य ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किये हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऑपरेशन में 80 से ज्यादा फाइटर जेट्स लगातार बमबारी कर रहे हैं . इन फाइटर जेट्स ने ईरान के कई सैन्य ठिकानो और मिसाइल लॉन्च साइट्स को निशाना बनाया है.
ईरान की मदद के लिए आगे आया रूस
खुफिया सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक ईरान की मदद के लिए रूस कुछ ऐसी सूचनाएं मुहैय्या करा रहा है, जिससे ईरान की सेना को अमेरिकी सेना पर सटीक हमले करने में मदद कर सकती हैं. रुस की मदद से ईरान एक बार फिर से और मजबूत हो सकता है.
इजराइली सेना (IDF) का दावा है उन्होंने हमले में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल सुविधाओं, मिसाइल स्टोरेज डिपो और भूमिगत कमांड सेंटरों को निशाना बनाया है. पिछले सात दिन से लगातार हमलों का जवाब दे रहे ईरान की ताकत को तोड़ने के लिए अमेरिकी और इजराइल ने आज मिलकर तेहरान के अलग-अलग इलाकों पर हमले कर दिये हैं.
तेहरान के आसमान में छाया धुंए का गुबार
शनिवार को शुरु हुए ताजे हमले के दौरान राजधानी तेहरान में कई जगहों पर जोरदार धमाकों हुए और कई सैन्य ठिकानों से धुएं के गुबार उठते देखा गया. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है.
अपनी रक्षा के लिए कर रहे है ईरान पर हमला- इजराइल
इजराइल का कहना है कि ईरान लगातार मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम के जरिए क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है, इसलिए उनके लिए ये कार्रवाई “रक्षात्मक और रणनीतिक” कदम के रूप में की गई है. अपने उपर हो रहे हमले को लेकर ईरान के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा .
अंतराष्ट्रीय मीडिया में जानकारों का मानना है कि आज के हमले के बाद मिडिल इस्ट में व्यापक युद्ध का खतरा और अधिक बढ़ गया है. पहले से ही ईरान और इजराइल के बीच कई दिनों से मिसाइल और हवाई हमलों का दौर जारी है, इसमें अब रुस की सक्रियता से पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है.

