Bangladesh VISA : बंग्लादेश में सत्ता की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत के साथ अपने संबधों को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली में मौजूद बंग्लादेश हाई कमिशन ने जानकारी दी है कि 20 फरवरी 2026 से भारत के लोगों के लिए बंग्लादेश का वीजा फिर से बहाल कर दिया गया है.बंग्लादेश की पिछली मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने दो महीने पहले भारत के साथ राजनियक संबंध को दरकिनार करते हुए इसे सस्पेंड कर दिया था.
Bangladesh VISA : बंगलादेश सरकार ने शुरु किया वीजा सर्विस
बंग्लादेश की नई सरकार ने एक बार फिर से भारत के लिए सभी तरह का वीजा बहाल करने का फैसला किया है. इसमें मेडिकल और पर्यटन वीजा भी शामिल है. मोहम्मद यूनूस की अंतरिम सरकार ने पिछले साल दिसंबर में बिजनेस और वर्क वीजा को छोड़ कर सभी तरह के वीजा पर रोक लगा दिया था. अब बीएनपी के नेतृत्व में बनी नई सरकार ने भारत के लिए सभी तरह के वीजा को एक बार फिर से बहाल करके दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में सुधार के संकेत दिये है.
मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा जारी करना शुरु
सिलहट में मौजूद भारत के सिनियर कांसुलर अफसर अनिरुद्ध दास ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों के लिए भी सभी वीजा सेवाएं पूरी तरह बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बग्लादेश न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल सरकार ने ‘मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा जारी करना शुरु कर दिया है.ट्रेवल के साथ साथ दूरी कैटेगरी का वीजा शुरु करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश संबंध आपसी सम्मान और साझा हितों पर टिका हुआ है.
बंग्लादेश में एक बार फिर से सरकार बदलने के बाद भारत और बंग्लादेश दोनों एक नए राजनीतिक दौर में प्रवेश कर गये हैं. बांग्लादेश में कट्टरपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया था. दिसंबर 2025 में राजनयिक तनाव के मद्देनजर दोनों देशों के बीच कांसुलर और वीजा सेवाएं रोक दी गई थीं.
सिंगापुर में इलाज के दौरान हादी की मौत की सूचना मिलने के बाद 18 दिसंबर की रात प्रदर्शनकारियों के एक ग्रुप ने चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया और पत्थर फेंके थे.

