Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News प्रशांत किशोर की शिकायत पर तमिलनाडु सरकार ने की कार्रवाई,हिंदी भाषियों के...

प्रशांत किशोर की शिकायत पर तमिलनाडु सरकार ने की कार्रवाई,हिंदी भाषियों के खिलाफ भड़काउ भाषण देने वाला नेता गिरफ्तार

0
363
tamilnadu leader senthajhiman
tamilnadu leader senthajhiman

दिल्ली 

पिछले दिनों हिंदी भाषियों खास कर बिहार के मजदूरों को लेकर तमिलनाडु में भड़काउ भाषण देने वाले कट्टरपंथी नेता सेंथामिझन को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है . इस मामले में प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु सरकार से इसे  गिरफ्तार करने की मांग की . प्रशांत किशोर के ट्वीट पर एक्शन लेते हुए भड़काऊ भाषण देने वाले नेता को गिरफ्तार किया गया . प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को इसके लिए ‘धन्यवाद सर’ कहा है.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल तमिलनाडु में हिंदी भाषियों को लेकर हो रही हिंसा के मामले में  राज्य पुलिस ने कई पत्रकारों के खिलाफ fir किया और दुर्भावनापूर्ण और गलत जानकारी वाले ट्टीट तुरंत डीलीट करने की बात कही थी. इस मामले में  बिहार के यू ट्यूबर मनीष कश्यप समेत कुछ और पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. प्रशांत किशोर ने इस कार्रवाई के बाद 10 मार्च को अपने सोशल मीडिया एकाउंट से तमिलनाडु के एक नेता सेंथामिझन का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था  जो लोग फोक वीडियो के माध्यम से घृणा और द्वेष फैला रहे है, उनको अपने ट्टीट डीलीट करने चाहिये लेकिन क्या ये भी फेक (fake) है? इस नेता का वीडियो ट्वीट करते हुए प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु सरकार से इसको गिरफ्तार करने की मांग की थी.

प्रशांत किशोर के ट्टीट करने के दो दिन बाद तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने इस कट्टरपंथी नेता के खिलाफ एक्शन लिया है और इसे गिरफ्तार कर लिया है.