Tuesday, March 10, 2026

Gyanvapi पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, इमारत को बिना कोई क्षति पहुंचाये सर्वे जारी रहेगा

दिल्ली : ज्ञानवापी परिसर में सर्वे पर हाईकोर्ट के फैसले को चुनौति देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Gyanvapi Supreme court )ने फैसला दे दिया है.कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने  रोक लगाने से इनकार कर दिया. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाइकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी.

Gyanvapi पर Supreme court का फैसला

सुनवाई के बाद हिंदु पक्ष की ओर से वकील विष्णु जैन ने बताया कि ‘ कोर्ट का आदेश है कि सर्वे जारी रहेगा. इमारत में कोई खुदाई नहीं की जायेगी ना ही किसी तरह की क्षति पहुंचाई जायेगी..सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि  वैज्ञानिक सर्वेक्षण की पूरी प्रक्रिया बिना किसी तोड़ फोड़ के पूरी की जायेगी.

वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हिंदु पक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील हरिशंकर जैन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सत्य की जीत है. एएसआई सर्वेक्षण रिपोर्टसे कई चीजें साफ हो जायेंगे. रिपोर्ट से ये बाहर येगा कि वहां अंदर क्या क्या मौजूद है

Latest news

Related news