Monday, March 9, 2026

सेंसेक्स-निफ्टी में कमजोरी के कारण शेयर बाजार में गिरावट, वैश्विक अनिश्चितताओं से निवेशक सतर्क

Stock Market Today: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन में निवेशकों में सतर्कता का माहौल रहा, जिसके चलते शुरुआती कारोबार में कई प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई.

Stock Market Today : लाल निशान पर खुले BSE और NIFTY 

शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान BSE Sensex और Nifty 50 दोनों ही लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए.जानकारों का मानना है कि अंतराष्ट्रीय परिस्थियों की असर बाजार पर दिखाई देना शुरु हो गया है.अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है.

अंतर्राष्ट्रीय अस्थिरता का मार्केट पर असर !

विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दिनों शुरु हुए युद्धों के कारण वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों, कच्चे तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव को लेकर बनी स्थिति से निवेशकों में अनिश्तितता का माहौल है. इसी कारण निवेशक फिलहाल बड़े निवेश से बचते हुए बाजार की दिशा पर नजर बनाए हुए हैं.

बैंकिंग, आईटी और मेटल सेक्टर के कई प्रमुख शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने के लिए मिली है. वहीं कुछ चुनिंदा एफएमसीजी और फार्मा कंपनियों के शेयरों में हल्की खरीदारी भी दर्ज की गई, जिससे बाजार को थोड़ी राहत मिली है.

बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और घरेलू आर्थिक आंकड़ों के आधार पर बाजार की दिशा तय होगी. फिलहाल निवेशकों को सतर्कता के साथ निवेश करने की सलाह दी जा रही है.

सोमवार के शुरुआती सत्र में बाजार की चाल से यह साफ संकेत मिल रहा है कि निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं और वैश्विक आर्थिक हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं.

Latest news

Related news