प्रयागराज में डेंगू से बचाव के लिए छिड़काव,घर घर में पहुंचा डेंगू

प्रयागराज 

उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर पूरे शहर में टूट पड़ा है. घर घर में लोग  डेंगू से पीड़ित बताया जा रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक समय पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आवश्यक कदम ना उठाने के कारण डेंगू घर-घर फैल गया है.
इलाहाबाद हाई कोर्ट की फटकार के बाद अधिकारी जागे हैं और छिड़काव होने लगा . लार्वा को नष्ट करने के लिए अलग से छिड़काव किया जा रहा है.

बाहर से बढ़ने आये छात्र वापस घर लौटे 

बाहर से प्रयागराज में पढ़ने आने वाले छात्र बीमारी का भयंकर प्रकोप देखकर वापस अपने घर चले गए.पीड़ित बताते हैं कि चिकित्सालय में दवाइयों की कमी है .सही तरह से इलाज नहीं हो पा रहा है. लोगों को अपने व्यक्तिगत संसाधन का उपयोग करना पड़ रहा है.
फिलहाल चौतरफा दबाव के बाद सवेरे छिड़काव के साथ मोहल्ले मोहल्ले शिविर लगाकर रोगियों की जांच की जा रही है तथा उन्हें प्राथमिक उपचार और सलाह दी जा रही है इससे थोड़ी राहत लोगों ने महसूस की है.

Latest news

Related news