Ishan Kishan : ICC T20 World CUP 2026 के फािनल मैच के दौरान रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत न्यजूलैंड मैच के दौरान कई मजेदार नजारे देखने के लिए मिले.. मैच के शुरुआत से ही स्टेडियम में जश्न का माहौल नजर आ रहा था, दर्शक पूरी तरह से इंटेरटेंमेंट के मूड में नजर आ रहे थे. पहले तो स्टेडियम में सिंगर रिकी मार्टिन पंजाबी गाने पर नाचते थरकते नजर आये..
Ricky Martin dancing on Sukhbir Singh songs really made my day 😍😍😍😍 pic.twitter.com/R92BkT6P2O
— Mustafa (@mustafamasood0) March 8, 2026
फिर जब मैच शुरु हुआ और भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए बड़ा लक्ष्य रख दिया तब माहौल और जोशिला हो गया. फाइनल मुकाबले के मैदान में रोमांच अपने चरम पर था, उसी समय स्टेडियम में एक ऐसा नज़ारा देखने के लिए मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.मैच के दौरान भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ Ishan Kishan जब मैदान पर दिखाई दिए, तो अचानक स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक एक साथ नारे लगाने लगे—
ईशान किशन को बॉलिंग दो… ईशान किशन को बॉलिंग दो!”
स्टेडियम में अचानक गूंजने लगी आवाज
ईशान को बॉलिंग दो… ईशान को बॉलिंग दो
और तभी पीछे से ईशान किशन ने बॉलिंग का
एक्शन करके सबको हंसा दियाईशान हर रोल के लिए तैयार रहता है 😅 pic.twitter.com/y4L3uPfqq0
— Mahendra Bahubali 🇮🇳 (@Bahubali_IND2) March 9, 2026
पहले तो ये आवाज एक हिस्से से आई लेकिन देखते ही देखते पूरा स्टेडियम इसी नारे से गूंजने लगा. दर्शकों का यह मज़ेदार अंदाज़ सोशल मीडिया पर छा गया. असल 27 साल के ईशान किशन अपनी जोरदार अटैकिंग बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन किसी मैच में लोगों ने उन्हें गेंदबाज़ी करते हुए कम ही देखा है .
जब करीब करीब ये पक्का हो गया कि भारत न्यूजीलैंड से ये मैच बहुत आसानी से जीतने वाला है , तब फैन्स की मस्ती और बढ़ गई और उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में नारा लगाना शुरू कर दिया. दर्शक हंसते हुए मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाई दिए, तो वहीं कमेंट्री बॉक्स में बैठे कमेंटेट्स भी इसका मजा उठाते नजर आए.
क्रिकेट स्टेडियम का ये नज़ारा दिखाता है कि भारत में क्रिकेट केवल एक गेम नहीं बल्कि मनोरंजन और जुनून का भी प्रतीक है. जब मुकाबला बड़ा हो और माहौल फाइनल का हो, तो दर्शकों का उत्साह भी अलग ही लेवल पर पहुंच जाता है.
हालांकि मैदान पर कप्तान और टीम मैनेजमेंट मैच अपनी रणनीति के मुताबिक ही खेला लेकिन दर्शकों का ये नारा मैच के सबसे यादगार और मज़ेदार पलों में शामिल हो गया.
अब सोशल मीडिया पर यही सवाल मज़ाक में पूछा जा रहा है कि क्या अगर अगर सच में ईशान किशन को गेंदबाज़ी मिल जाती, तो वो विकेट ले पाते?

