Shekhar Suman Join BJP: बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन ने एक बार फिर राजनीति में कदम रखने का निर्णय लिया है. संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नवाब जुल्फिकार अहमद का किरदार निभाने वाले अभिनेता मंगलवार के दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए हैं. याद दिला दें, इससे पहले शेखर सुमन ने साल 2009 में कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि, तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में उन्होंने दूसरी बार सियासी पारी खेलने के लिए बीजेपी का हाथ थामा है.
#WATCH | Actor Shekhar Suman joins BJP at the party headquarters in Delhi pic.twitter.com/Y1izO3Fp6X
— ANI (@ANI) May 7, 2024
क्या बोले शेखर सुमन?
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद शेखर सुमन ने कहा, ‘कल तक मुझे पता ही नहीं था कि आज मैं यहां बैठने वाला हूं. जीवन में ऐसी कई सारी चीजें जाने-अनजाने में होती हैं. मैं यहां बहुत पॉजिटिव सोच के साथ आया हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यहां आने का आदेश दिया और मैं भाजपा में शामिल हुआ.
#WATCH | Delhi: After joining the BJP, actor Shekhar Suman says, "Till yesterday I did not know that I would be sitting here today because many things in life happen knowingly or unknowingly. I have come here with a very positive thinking and I would like to thank God that he… pic.twitter.com/miEayQxKP2
— ANI (@ANI) May 7, 2024
ये भी पढ़ें: Lalu Yadav: अमित शाह के जंगलराज वाले बयान पर बोले-वह इतना डर गए हैं कि वह सभी को भड़का रहे हैं

