Rahul Gandhi Shashi Tharur : कांग्रेस पार्टी से तनातनी की खबरों के बीच केरल से आने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘राहुल गांधी सांप्रदायिकता के खिलाफ मुखर आवाज हैं.’
राहुल गांधी एक स्पष्ट राजनीतिक रुख वाले नेता हैं। वह ऐसे नेता हैं जो सांप्रदायिकता का विरोध करते हैं
– शशि थरूर pic.twitter.com/pAF9ZQv9sp
— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) January 30, 2026
Rahul Gandhi Shashi Tharur
शशि थरुर का ये बयान तब आया है जब एक दिन पहले ही उन्होंने संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी.
शशि थरुर ने हाल के दिनों में उनके और कांग्रेस पार्टी के बीच तल्ख संबंधों की खबर पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी से कोई तल्खी नहीं है. थरुर ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘राहुल गांधी देश में सांप्रदायकिता के खिलाफ एक मुखर आवाज हैं.’ पार्टी के साथ अपने संबंधों को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी को नहीं छोड़ेंगे. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे मेरे दोनों नेता हैं. कोच्चि महापंचायत के दौरान हुए विवाद को लेकर उन्होने कहा कि ये कोई बड़ी बात नहीं थी.
केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे शशि थरूर
हाल के दिनों में बीजेपी के साथ नजदीकियों के खबरों के बीच शशि थरुर ने केरल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है.उन्होने कहा कि राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ पी. विजयन के नेतृत्व वाली मौजूदा LDF सरकार को सत्ता से हटाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है. थरूर ने कहा कि वो केरल विधानसभा चुनाव में कुल 140 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करने की योजना पर काम कर रहे हैं.
मतदाताओं तक सही संदेश पहुंचना है जरूरीः थरूर
थरुर ने केरल विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए अपनी योजनाओं के बारे में कहा कि लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं मैंने पिछले विधानसभा चुनावों में राज्य के 56 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस बार इस लिस्ट में कुछ अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्रों के नाम भी शामिल हो जाएंगे. जरुरी ये है कि हम मतदाताओं तक उचित संदेश को पहुंचाये ताकि इससे उनकी जिंदगी पर महत्वपूर्ण असर डालने का मौका हासिल करें.

