Friday, March 13, 2026

उत्तर प्रदेश में छठ पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख़्ता,डीजीपी ने जारी किए निर्देश

लखनऊ : छठ पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे अलर्ट मोड में है.मुख्यमंत्री खुद  छठ की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने आज अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए ताकि आस्था का महा पर्व छठ शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो सके.

इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था करने के साथ ही छठ पर्व को लेकर कई निर्देश जारी किए हैं.

डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि नदियों, घाटों, सरोवर पर जल पुलिस, बाढ़ राहत टीम और गोताखोर की समुचित व्यवस्था रहे. सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस, ट्रैफिक और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था के साथ घाटों नदियों पर साफ सफाई और बिजली प्रकाश की व्यव्स्था समुचित हो.

इतना ही नहीं सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी होगी. एंटीरोमियो स्क्वाड, पिंक पेट्रोलिंग टीम सक्रिय रहेगी. रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ, और रोडवेज अधिकारी के साथ पुलिस बल लोगों के आवागमन की व्यव्स्था सुनिश्चित करेंगे.

डीजीपी ने कहा है कि पर्व पर चिन्हित हॉट स्पॉट पर 112 की गाड़ियों का स्ट्रैटजिक प्लेसमेंट किया जाए. छोटी से छोटी घटना को सीरियस लें सभी अधिकारी और तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे.

सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जाए, ट्विटर, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर कड़ी नजर रखी जाए. आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाहों पर तत्काल एक्शन लें अधिकारी. अफवाह पर तत्काल खंडन किया जाए.

Latest news

Related news