लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले लगभग 28 दिनों तक धारा 144 लागू रहेगी. प्रशासन ने आगामी त्योहारों और अन्य समहारोहों को देखते हुए एहतियात के तौर पर 10 जनवरी तक राजधानी में धारा 144 लागू कर दिया है .
अपर आयुक्त के कार्यालय से जारी नोटिस मे कहा गया है कि 25 दिसंबर क्रिसमस डे, 29 दिसंबर गुरुगोविंद सिंह जयंति , 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2023 को नया साल से संबंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.साथ ही इस बीच कई प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जायेगी. कोविड-19 से संबधित सभी तरह का एहतियात बरतना आवश्यक है.वर्तमान में विभिन्न पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन आदि को देखते हुए लखनऊ में शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए निषेधाज्ञा धारा 144 10 दिसंबर से लागू कर दी गई है


