Samrat Chaudhary ने लालू राबड़ी पर कसा तंज, कहा – मम्मी-पापा की सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है

समस्तीपुर :  बिहार के डिप्टी सीएम Samrat Chaudhary समस्तीपुर पहुंचे जहां उन्होंने एक रोड शो किया. कर्पूरी सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. मिथिला परंपरा के अनुसार उन्हें पाग और अंग वस्त्र देकर सम्मान किया.

Samrat Chaudhary ने लालू राबड़ी की सरकार पर जमकर निशाना साधा

वही भाजपा एमएलसी डॉ. तरुण कुमार और जिला मंत्री वीरेंद्र यादव ने तलवार, गधा और चांदी का मुकुट देकर उन्हें समान्नित किया. उन्होंने अपने संबोधन में लालू राबड़ी की सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बताया कि बीते 15 साल में मम्मी-पापा की सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है और 15 साल में सिर्फ 95 हजार रोजगार देने का काम किया है.

अब उनकी एक और बेटी को राजनीति के मैदान में लाने की बारी है- सम्राट चौधरी

NDA की सरकार में युवाओं को 7 लाख 50 हजार नौकरी देने की काम किया है. लालू के एक पुत्र जो खेल के मैदान में पानी ढोने का काम कर रहा था. उसे लालू प्रसाद ने उपमुख्यमंत्री बनाया, वहीं दूसरे बेटे जो हरे राम-हरे कृष्णा का गुण गा रहे थे. उन्हें मंत्री का पद दिलाया.

ये भी पढ़ें: PM Modi Kashmir Visit : धारा 370 हटने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी, कहा धरती के इस स्वर्ग पर आने का ये अद्वितीय एहसास है..

उनकी बेटी मीशा भारती को हमारे नेता ने लोकसभा चुनाव में हराने के काम किया तो उन्हें राज्यसभा भेज दिया गया और उन्होंने रोहिणी आचार्य का नाम लिए बिना उन पर भी तंज कसा और कहा अब उनकी एक और बेटी को राजनीति के मैदान में लाने की बारी है. राजद पार्टी नहीं सिर्फ और सिर्फ परिवारवाद की पार्टी है बन रह गई है.

Latest news

Related news