Wednesday, July 8, 2026
Home Breaking News सम्राट चौधरी को मिली बिहार बीजेपी की कमान, चार राज्यों में बीजेपी...

सम्राट चौधरी को मिली बिहार बीजेपी की कमान, चार राज्यों में बीजेपी ने किये संगठनात्मक बदलाव

0
764
BIHAR BJP SAMRAT CHOUDHARY SANJAY JAISWAL
BIHAR BJP SAMRAT CHOUDHARY SANJAY JAISWAL

दिल्ली:  चुनावी तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने आज कुछ अहम कदम उठाए हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार में बड़ा बदलाव किया है. विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. सम्राट चौधरी को संजय जायसवाल की जगह पर नियुक्त किया गया है.

BIHAR BJP
SAMRAT CHOUDHARY NEW BJP PREZ BIHAR

चुनावी मौसम में बीजेपी का सफाई अभियान

लोक सभा चुनाव 2025 से पहले आने वाले एक साल में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान, कर्नाटक तेलंगाना समेत 9 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी चुनावों के लेकर युद्धस्तर पर तैयारियो में जुटी है. इसी के तहत चुनावी  राज्यों और अन्य राज्यों जहां बीजेपी को झटके मिले हैं, वहां पार्टी ने वर्तमान प्रधानों को बदलकर नये प्रधान नियुक्त करना शुरु कर दिया है. इस कड़ी मे पहला नंबर बिहार,राजस्थान, उडीसा और दिल्ली का आया है.

चार राज्यो में संगठनात्मक बदलाव

बीजेपी ने देशभर के चार राज्यों में संगठनात्मक बदलाव किये हैं. इसके तहत बिहार, दिल्ली, उड़ीसा और राजस्थान में प्रदेश स्तर पर बदलाव किये हैं . दिल्ली में कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को, उड़ीसा में मनमोहन सामन(पूर्व मंत्री) और राजस्थान में सीपी जोशी को प्रदेश की कमान सौंपी है.

बताया जा रहा है कि भाजपा ने राजस्थान में पार्टी में जारी में घमासान को थामने के लिए वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया को हटाकर लोकसभा सांसद सीपी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

RAJASTHAN BJP
RAJASTHAN BJP

वहीं दिल्ली में अब तक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे वीरेंद्र सचदेवा को अब भाजपा आलाकमान ने दिल्ली का पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है.

DELHI BJP

 

इसके अलावा भाजपा ने बिहार और ओडिशा में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है

ODISSA BJP
ODISSA BJP