IPL 2026 Final :अहमदाबाद, 31 मई 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है. इस धमाकेदार जीत के साथ ही आरसीबी लगातार दूसरी बार (Back-to-Back) आईपीएल चैंपियन बन गई है.
It’s all happening in Ahmedabad 👀
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/gczM8fnZMe
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
IPL 2026 Final:RCB ने लगातार दूसरी बार TATA IPL किया अपने नाम
बेंगलुरु ने इससे पहले आईपीएल 2025 का खिताब भी अपने नाम किया था. इस जीत के साथ ही आरसीबी अब मुंबई इंडियंस (2019, 2020) और चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011) के उस एलीट क्लब में शामिल हो गई है, जिसने लगातार दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया है.
बेंगलुरु की इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो ‘चेज मास्टर’ विराट कोहली (75* रन) और तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार (3 विकेट) रहे.
LIVE UPDATES: मैच का पूरा रोमांच
RCB की पारी: कोहली का धमाका, छक्के से दिलाई जीत
- 4.1 ओवर (RCB 58/1): पहला झटका! 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को वेंकटेश अय्यर ने तूफानी शुरुआत दी. अय्यर 16 गेंदों पर 32 रनों की तेज पारी खेलकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर रबाडा के हाथों लपके गए।
- 5.2 ओवर (RCB 62/2): विकेट! देवदत्त पडिक्कल महज 1 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। रबाडा का इस सीजन का यह 29वां विकेट है.
- 8.5 ओवर (RCB 89/4): राशिद का डबल झटका! राशिद खान ने अपने पहले ही ओवर में मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने पहले रजत पाटीदार (15 रन) को आउट किया और फिर इसी ओवर में क्रुणाल पंड्या (0) को पवेलियन भेजकर आरसीबी को बैक-टू-बैक दो झटके दिए.
- 12.5 ओवर (RCB 100/4): कोहली की रिकॉर्ड फिफ्टी! विराट कोहली ने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी है. इसके साथ ही वह आईपीएल फाइनल में सबसे तेज पचासा जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए हैं.
- 15.2 ओवर (RCB 132/5): विकेट! आरसीबी की टीम जीत के बेहद करीब थी, तभी टिम डेविड (24 रन) अरशद खान का शिकार बन गए. मैच में थोड़ा रोमांच अभी बाकी है.
- 18.0 ओवर: विजेता बनी RCB! विराट कोहली ने अरशद खान की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार आईपीएल का चैंपियन बना दिया. कोहली 42 गेंदों पर 75 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके साथ जितेश शर्मा 11 रन पर नाबाद रहे.
GT की पारी: सुंदर की फिफ्टी, रसिख सलाम की घातक गेंदबाजी
-
20.0 ओवर (GT 155/8): गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए. गुजरात की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रनों की पारी खेली. आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके.
-
19.1 ओवर (GT 143/8): विकेट! राशिद खान बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में 7 रन बनाकर आउट हुए.
-
16.3 ओवर (GT 119/7): विकेट! जेसन होल्डर (7 रन) को भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया. इस विकेट के साथ ही भुवी ने इस आईपीएल सीजन में अपने 28 विकेट पूरे कर लिए हैं.
-
13.4 ओवर (GT 99/5): विकेट! अरशद खान 6 गेंदों पर 15 रनों की कैमियो पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। गुजरात की आधी टीम डगआउट में.
-
9.2 ओवर (GT 73/4): बड़ा झटका! स्टार बल्लेबाज जोस बटलर 19 रन बनाकर आउट हो गए. गुजरात की बल्लेबाजी ‘तू चल मैं आया’ की तर्ज पर बिखरती दिख रही है.
-
7.1 ओवर (GT 55/3): विकेट! टिककर खेल रहे निशांत सिंधु (20 रन) को रसिख सलाम डार ने देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट कराया.
-
3.4 ओवर (GT 26/2): विकेट! साई सुदर्शन (12 रन) को अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन की राह दिखाई.
-
2.5 ओवर (GT 22/1): पहला झटका! गुजरात के कप्तान शुभमन गिल महज 10 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर रजत पाटीदार को कैच दे बैठे.
IPL फाइनल में सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के लिहाज से):
विराट कोहली ने आज फाइनल मुकाबले में इतिहास रचते हुए दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बनाई:
| गेंदें | खिलाड़ी | टीम बनाम विरोधी | वर्ष |
| 24 | सुरेश रैना | CSK vs MI | 2010 |
| 24 | डेविड वॉर्नर | SRH vs RCB | 2016 |
| 24 | वेंकटेश अय्यर | KKR vs SRH | 2024 |
| 25 | रोहित शर्मा | MI vs CSK | 2015 |
| 25 | क्रिस गेल | RCB vs SRH | 2016 |
| 25 | विराट कोहली | RCB vs GT | 2026 |
हेड-टू-हेड में भी आगे निकली RCB
इस जीत के साथ ही आरसीबी और गुजरात टाइटन्स के बीच कुल भिड़ंत का रिकॉर्ड भी बदल गया है. दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से RCB ने 6 और गुजरात ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है.
रोचक आंकड़ा: इन दोनों टीमों के बीच खेले गए 10 मुकाबलों में से 9 मैच लक्ष्य का पीछा (Chasing) करने वाली टीम ने जीते हैं। केवल इस सीजन का क्वालिफायर-1 ऐसा अपवाद था, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (Playing XI)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार। (इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर)
गुजरात टाइटन्स (GT): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटラー (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज.

