Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News NMCH के लापता डॉ संजय (DOCTOR SANJAY) का सुराग देने वाले के...

NMCH के लापता डॉ संजय (DOCTOR SANJAY) का सुराग देने वाले के लिए इनाम की घोषणा, पुलिस देगी 2 लाख रुपये इनाम

0
367
REWARD PATNA MISSING DOCTOR SANJAY
REWARD PATNA MISSING DOCTOR SANJAY

पटना के गांधी सेतु से गायब हुए नालंदा मेडिकल कॉलेज के डॉ.संजय (DOCTOR SANJAY) का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. अभी तक फिरौती की भी कोई मांग नहीं आई है ना ही कहीं और से कोई सुराग मिला है. हाई प्रोफाइल केस होने के कारण पुलिस जी जा से डॉक्टर संजय को ढ़ूंढ़ने में लगी है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. पूछताछ और ढूंढ़ने के प्रयास में सफलता ना मिलने पर आखिरकार पुलिस ने डॉक्टर संजय का सुराग देने वाले के लिए इनाम की घोषणा  कर दी है.

डॉ. संजय (DOCTOR SANJAY) का सुराग देने वाले को मिलेगा 2 लाख का इनाम

पटना पुलिस ने लापता डॉक्टर संजय का पता या सुराग बताने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. पटना SSP राजीव मिश्रा ने खुद इनाम की घोषणा की है.

1 मार्च को गांधी सेतु से लापता हुए डॉ. संजय (DOCTOR SANJAY)

इसी महीने की पहली तारीख से लापता हुए डॉक्टर संजय को ढूंढ़ने के लिए पुलिस अब अंधेरे में तीर चला रही है .डॉ.संजय के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए है. हाई प्रोफाइल केस होने के कारण पूरा महकमा डॉक्टर संजय की सकुशल बरामदगी की कोशिश में लगा है,लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. भारी फजीहत और दबाव के बाद पटना पुलिस ने सुराग देने वाले को इनाम देने का एलान किया है. पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने घोषणा की है कि जो कोई भी लापता डॉक्टर के बारे में जानकारी देगा,उसे दो लाख रुपए इनाम में दिए जाएंगे.

NDRF के गोताखोरों ने गंगा नदी में चलाया सर्च ऑपरेशन

आपको बता दे कि NMCH के डॉक्टर संजय 1 मार्च को पटना से मुजफ्फरपुर जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन न तो वो मुजफ्फरपुर पहुंचे और ना ही वापस पटना ही आये. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो दो मार्च को डॉ. संजय कुमार की कार गांधी सेतु पर  लावारिस हालत में मिली. कार से डॉक्टर संजय का मोबाइल और चश्मा बरामद किया गया. पहले आशंका जताई गई कि डॉक्टर का अपहरण कर लिया गया है लेकिन जब फिरौती के लिए कोई फोन नहीं आया तो पुलिस को शक हुआ कि कहीं डॉक्टर ने गांधी सेतु से छलांग लगाकर खुदकुशी तो नहीं कर ली है. इस थ्योरी को साबित करने के लिए जांच टीम ने गंगा नदी में NDRF के गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन यहां भी कोई सफलता नहीं लगी.

CCTV फुटेज में डॉक्टर संजय (DOCTOR SANJAY) पैदल सड़क पार करते दिखे थे

जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया कि गांधी सेतु पर लगे निर्माण कंपनी के सीसीटीवी फुजेट में डॉ.संजय पैदल पुल पार करते नजर आए थे. इसके बावजूद लापता डॉक्टर का कोई सुराग नहीं मिला.

डॉक्टर संजय के लिए IMA ने किया विरोध प्रदर्शन

डॉक्टर संजय के लापता हुए 13 दिन बीत जाने के बावजूद जब उनका कहीं सुराग नहीं मिला तो अब मेडिकल एसोसियेशन (IMA) ने आगे आया है और रविवार को पटना में विरोध मार्च निकाला. पुलिस पर डॉक्टर संजय के बारे में पता लगाने के  लिए लगातार दवाब बन रहा है . इसे देखते हुए पुलिस ने अब इनाम घोषित कर दिया है.

PATNA : NMCH के डॉक्टर का अपहरण, गांधी सेतु से मिली कार, 24 घंटे बाद भी डॉक्टर का कोई सुराग नहीं