Sunday, March 1, 2026

Reliance Infrastructure : अनिल अंबानी के शेयर्स को लंबे इंतजार के बाद लगे पंख, 25 रुपये से 200 के पर पहुंचा भाव

Reliance Infrastructure: नई दिल्ली बिजनेस टाइकुन मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure ) के शेयर ने अचानक बाजार मे बड़ा उछाल लिया है. अनिल अंबनी की कंपनी 2008 में  अगस्त के महीने में   2500 रुपये के पार पर चल रहा लेकिन बाद में ये टूटटे टूटते 2020 में 25 रुपये के भाव पर आ गया था. लंबे समय तक बुरे दिन देखने के बाद अब रिलायांस इंफ्रास्ट्क्चर का ये शेयर एक बार फिर से अच्छे दिन की तरफ बढ़ रहा है.

Reliance Infrastructure के शेयर के बढ़े दाम 

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure ) का शेयर पिछले 6 दिन से बाजार में तूफान मचा रहा है.पिछले पांच दिन में इस शेयर के इंफ्रा स्टॉक में 13 प्रतिशत तक का उछाल आया है. आज गुरुवार को शेयर के दामों में एकबार फिर से बढ़ोतरी दिखी है .

Reliance Infrastructure Share price
Reliance Infrastructure Share price

गुरुवार को 220 तक पहुंचा अनिल अंबानी के शेयर का भाव 

आपको बता दें कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure ) का शेयर  , जो अपने हाई लेवल से 99% तक टूटने चुका था,लेकिन इसमें अब तेजी देखने के लिए रही है . मंगलवार को इसका भाव एक बार  200 रुपये के पास था, फिर  बुधवार और अब गुरुवार को भी इसमें इसमें एक बार फिर जोरदार तेजी देखने के लिए मिल रही है.

मंगलवार को कारोबारी दिन के शुरुआत में ही अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर ने 200 का आंकड़ा छुआ था और इसके बार निकल गया. दिनभर के कारोबार के दौरान करीब 3 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए ये शेयर 205.60  रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंचा.मार्केट बंद होने के समय ये श्यर 205. 75 रुपये पर बंद हुआ.

बुधवार को ये शेयर 205.45 पर शुरु हुआ जो 209 तक पहुंचा और बाजार बंद होते होते 2.85 की बढ़त लेते हुए 207 रुपये पर क्लोज हुआ रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure ) के शेयर में तेजी आने से इसके मार्केट कैप में भी उछाल आया और ये 8,200 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. अंबानी का रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure ) पिछले पांच दिन से बाजार में गदर मचा रहा है.

अब गुरुवार के दिन के शुरुआत 209.49 से हुई और अच्छी बढ़त बनाते हुए दोपहर तक 214 के स्तर तक पहुंच गया है. अनिल अंबानी के टूबते कारोबार के लिए इसे एक अच्छा संकेत माना जा सकता है.

Latest news

Related news