Sunday, February 15, 2026

रैपिडो ड्राइवर की महिला ग्राहक से बदतमीजी, रैश ड्राइविंग से रोकने पर मार दिया थप्पड़

#Rapido Bangluru  : शहरो में रैपिडो ड्राइवरों की बद्तमिजियां दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है. ताजा मामला बैंगलोग का है जहां एक रैपिडो बाइक राइडर ने एक महिला ग्राहक को थप्पड़ जड़ दिया. बताया जा रहा है कि  महिला ग्राहक ने रेपिडो को रैश ड्राइविंग से रोका और बार बार उसके सिगन्ल तोड़ने पर टोका था. दरअसल बताया जा रहा है कि यहां भाषा की भी समस्या हुई. महिला अंग्रेजी में बात कर पा रही थी , वहीं बाइट के ड्राइवर को केवल कन्नड़ आती थी.

#Rapido Bangluru: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना बेंगुलुरु के जयनगर की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें देखा जा सकता है कि महिला तेज आवाज में ड्राइवर को कुछ कहने की कोशिश कर रही है, इसी बीच ड्राइवर ने महिला को झन्नटेदार थप्पड़ जड़ दिया. ड्राइवर ने महिला को इतनी जोर से मारा कि वो जमीन पर गिर गई. बताया जा रहा है कि महिला सवारी ने ड्राइवर की रैश ड्राइविंग से परेशान होकर बीच में ही उसे राइड स्टॉप करने के लि एकहा और वो उतर गई. इसके बाद   रैपिडो ड्राइवर ने हमला से पूरी यात्रा के पैसे मांगे जिसके बाद महिला और उस ड्राइवर में बहस हो गई. महिला कोकेवल अंग्रेजी आती थी वहीं रैपिडो ड्राईवर केवल कन्नड में बात कर रहे था. प्रत्यक्षदर्शियों के  मुताबिक ड्राइवर  महिला से जबरन पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा था. बहस के दौरान ही ड्राइवर ने  महिला को थप्पड़ जड़ दिया.

बताया जा रहा है कि ये मामला तीन दिन पहले की है, लेकिन अब जब वीडियो सामने आया है तब मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब पुलिस  इसकी जांच कर रही है.

Latest news

Related news