Rahul Gandhi Hathras : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह सुबह हाथरस के पिलखाना गांव पहुंचे जहां सबसे ज्यादा पीडितो के परिवार मौजूद हैं.राहुल गांधी ने यहां भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की, लोगों से उनका हाल जाना. राहुल गांधी ने हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार भी ठहराया.
आज नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और हिम्मत दी।
हाथरस में भगदड़ से 100 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हैं।
📍 अलीगढ़, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/Ob8AF9Vrsi
— Congress (@INCIndia) July 5, 2024
Rahul Gandhi Hathras उनके घर गये जिनके परिजन मारे गये हैं
राहुल गांधी हाथरस में उन परिवारो के बीच गये जिनके यहां मौते हुई हैं. उन लोगों से मिले जिनके परिजन इस घटना में मारे गये हैं. मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि घटना में प्रत्यक्ष रुप से प्रशासन की तरफ से कमियां दिखाई दे रही हैं. साथ ही सरकार इन्हें जो मुआवजा दे रही है वो दिल खोल कर अभी देना चाहिये. गरीब लोग हैं, इन्हें अभी पैसों की जरुरत है. अगर मुआवजा 6 महीने या साल भर के बाद मिलता है तो क्या फायदा. योगी सरकार को उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा देना चाहिये. राहुल गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील की कि वे सुनिश्चित करें कि पीड़ितों को मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए, बाद में देने का कोई मतलब नहीं रह जायेगा
बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है, वे दुखी हैं.
पीड़ित परिवारों ने कहा कि प्रशासन की कमी थी.
कार्यक्रम में जिस हिसाब का पुलिस बंदोबस्त होना चाहिए था, वो नहीं था.
इन परिवारों को सही मुआवजा दिया जाए.
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi pic.twitter.com/G0tTYKH1tj
— Congress (@INCIndia) July 5, 2024
पीडित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि “यह बहुत दुखद है. कई परिवारों ने बहुत कुछ खोया है, कई लोग मारे गए हैं. मैं इस समय राजनीतिक चश्में देखकर कुछ नहीं कहना चाहता हूं, लेकिन, प्रशासन की कमियां हैं और कुछ गलतियां हुई हैं. इसका पता लगाया जाना चाहिए.इन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए. गरीब लोग हैं और उनके लिए यह बहुत कठिन समय है. उन्हें अधिकतम मुआवजा मिलना चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने परिवारों से व्यक्तिगत रूप से बात की है. उनके परिवार, बच्चों, माँ के बारे में – उन्होंने क्या किया, वे कैसे थे ? उन्होंने कहा है कि प्रशासन की गलती थी. पुलिस की जो व्यवस्था होनी चाहिए थी, वह नहीं थी. वे दुःख और सदमे में हैं . मैंने उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की है.
संसद में उठायेंगे मुद्दा- राहुल गांधी
राहुल गांधी आज सुबह करीब साढे 8 बजे हाथरस के पिलखाना गांव पहुंच गये थे. यहां एक राजनेता को अपने बीच पाकर गांव के लोग उनके पास आये और कई लोग तो लिपट कर रोने लगे. राहुल गांधी ने कहा कि इन्हें न्याय मिलना चाहिये. राहुल गांधी ने मृतकों के परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया औऱ कहा कि जो लोग भी घटना के दोषी होंगे वो बचेंगे नहीं . राहुल गांधी ने कहा कि मामले को संसद में उठाएंगे और न्याय दिलाएंगे. वहीं मृतकों के परिजनों ने भी कहा कि उनका परिवार को उजड़ गया,लेकिन न्याय मिलना चाहिए.

