सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद Rahul Gandhi ने कहा – ये सत्य की जीत है

नई दिल्ली :  मोदी सरनेम को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि -ये सत्य की जीत है. उन्होंने कहा, “आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों सच्चाई की जीत होती है लेकिन चाहे जो हो मेरी सोच स्पष्ट है.मुझे क्या करना है, मेरा क्या काम है उसे लेकर मेरे दिमाग में स्पष्टता है. जिन लोगों ने हमारी मदद की और जनता ने जो प्यार और साथ दिया उसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद

सदस्यता रद्द करने में 24 घंटे भी नहीं लगे, देखना है बहाल करने में कितना समय लगता है- खरगे

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे के साथ राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस किया .खड़गे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल राहुल गाधी की नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत है .खरगे ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने में बीजेपी सरकार ने 24 घंटे का भी समय नहीं लगाया था, अब देखना है कि सदस्यता बहाल करने में सरकार कितना वक्त लगाती है

मोदी सरनेम पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

मोदी सरनेम को लेकर मानहानि के मामले में गुजरात हाईकोर्ट का फैसले के पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राहुल गाधी पर लगाई गई रोक केवल राहुल गांधी के जनता के बीच जाने के आधिकारों पर रोक नही बल्कि उस जनता के अधिकारों पर भी रोक है जिन्होंने राहुल गांधी को अपने प्रतिनिधि के तौर पर चुना था. ये कहते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाइ कोर्ट के मानहानि के मामले में दोष सिद्धी के फैसले पर रोक लगा दी है.

अदालत में लड़ाई जारी रखेंगे – पूर्णेश मोदी , राहिल गांधी पर केस करने वाले बीजेपी नेता

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी पर मानहानि का केस करने वाले पूर्णेश मोदी ने कहा कि वो अदालत में इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे.

 

 

 

Latest news

Related news