Thursday, February 26, 2026

Rahul Gandhi Hathras : राहुल गांधी कल सुबह जायेंगे हाथरस.पीडितों से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi Hathras  :  हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ के बाद वहां हुए  मौत के तांडव के बीच कल  सुबह राहुल गांधी हाथरस जायेंगे और वहां अस्पताल में भर्ती पीडितों से और जो लोग घटना में मारे गये हैं उनके परिजनों से  मुलाकात करेंगे. कांग्रेस नेता कल सुबह सड़क मार्ग से हाथरस जायेंगे.

 भोले बाबा का अब तक कोई सुराग नहीं 

हाथरस हादसे में मरने वालों की संख्या 121 हो गई है, इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. ये घटना जिसके कार्यक्रम में हुई , उस कार्यक्रम का स्वयंभू भगवान  बाबा भोले उर्फ सूरजपाल  का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक पूरा तंत्र सूरजपाल की तलाश में हुआ हुआ है. खास बात ये हैं कि अब तक  बाबा भोले के खिलाफ कोई नामजद एफआईआर भी नहीं हुई है. आईजी के मुताबिक भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. हर शहर में उसके फोलेवर्स हैं.ऐसे मे कई शहरों की पुलिस टीमें उसका पता लगाने में लगी हुई है.

भोले बाबा के 6 सेवादार गिरफ्तार  

पुलिस ने पूछताछ के आधार पर 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया है जो उस सत्संग  के इंतजाम में लगे हुए थे. सेवादारों की पूछताछ में निकल कर आया कि बाबा जब कार्यक्रम स्थल से निकल गये तब उस रास्ते पर चरणरज लेने जाने वाली भीड़ को कार्यक्रम में लगे सेवादारों ने ऐसे ही छोड़ दिया. भीड़ के बीच भगदड़ मच गई और ये घटना हो गई . कार्यक्रम का प्रमुख आयोजनकर्ता देव प्रकाश मधुकर फरार है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम रखा है. पुलिस की अपनी आंतरिक जांच में कार्यक्रम के प्रबंधन और प्रोटोकॉल में गंभीर खामियां मिली है.

न्यायिक आयोग के सदस्यों ने की आज बैठक, कहा जल्द जायेंगे हाथरस     

सीएम योगी ने हाथरस के इस विभत्स कांड के पहलुओं की जांच के लिए रिटायर्ड जज ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग का गठन किया है जिसने अपना काम शुरु कर दिया है. आज लखनऊ में आज न्यायिक आयोग के तीनो सदस्यों की बैठक हुई. बैठक के बाद न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त) ने कहा, “हमने अपनी रूपरेखा तय कर ली है कि हमें क्या करना है. समय कम है, इसलिए हमें तुरंत काम पर लग जाना है.हम बहुत जल्द हाथरस जाएंगे.”

ये कमिटी इस बात की जांच करेगी कि भगदड़ क पीछे कोई साजिश तो नहीं थी. कमिटी दो महीने में अपनी रिपोर्ट देगी.

Latest news

Related news