पीएम मोदी की मां हीराबेन के लिए राहुल गांधी ने भी की प्रार्थना, ट्वीटर पर लिखा संदेश

पीएम मोदी की मां की तबियत खराब होने की खबर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चिंता जताई है. राहुल गांधी ने उनके शीध्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया है कि

एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं.

राहुल गांधी ने आज अपनी मां के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर डाली है. जिसमें लिखा है जो मोहब्बत इनसे मिली है वही बांट रहा हूं.

पीएम मोदी की 99 साल की मां हीराबेन की अचानक तबियत खराब होने के बाद उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी तबियत स्टेबल है. पीएम मोदी भी अपनी मां को देखने अहमदाबाद पहुंच चुके हैं.

 

Latest news

Related news