Iran Israel War : ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका के युद्ध के चार दिन हो गये हैं लेकिन दोनों तरफ से हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई की हत्या के बाद ईरान लगातार इजराइल और खाड़ी के देशों साउदी अरब,कतर और बहरीन जैसे देशों पर हमले कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी साफ कर दिया है कि ये युद्द तुरंत रुकने वाला नहीं है बल्कि कम से कम 4 हफ्ते तो जरुर चलेगा.
#GasPrices Surge as Qatar Shuts World’s Largest LNG Export Plant
Qatar has shut #LNG production at the world’s largest export facility after it was targeted in an alleged Iranian drone attack, sending European gas prices surging by as much as 54%, according to @business .… pic.twitter.com/zVIkKa7xjM
— Gulf Times (@GulfTimes_QATAR) March 3, 2026
Iran Israel War:कुवैत का LNG प्रोडक्शन फैसिलिटी बंद
ईरान लगातार उन देशों पर हमले कर रहा है,जिनकी सरजमीं का इस्तेमाल करके अमेरिका इजराइल-ईरान पर हमले कर रहा है.ईरान के हमले से बचने के लिए कुवैत ने अपने सबसे बड़े LNG (Liquefied Natural Gas) प्रोडक्शन फैसिलिटी (Ras Laffan और Mesaieed में) को ईरानी हमले के बाद फिलहाल बंद कर दिया है. कतर के इस प्रोडक्शन फैसिलिटी में पूरे विश्व में इस्तेमाल होने वाले LNG का करीब 20% हिस्सा बनता है. कतर का ये LNG प्रोडक्शन फैसिलिटी फिलहाल शटडाउन है, जो गैस मार्केट को ज्यादा प्रभावित कर रहा है.
इससे पहले दुबई में दुनिया की सबसे बड़ी आयल रिफायनरी में प्रोडक्शन रुक जाने के कारण दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आनी शुरु हो गई थी. सोमवार को तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत का उठाल आया थी वहीं मंगलवार को इसकी कीमत में 13 प्रतिशत का उछाल देखने के लिए मिल रही है. अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 82 डालर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है, जो जनवरी 2025 के बाद अबतक का सबसे बड़ा उछाल है.अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढोतरी के आसार है.
Strait of Hormuz के बंद होने का असर
ईरान अपने उपर हो रहे हमले का भरपूर जवाब दे रहा है. इस बीच ईरान ने इस कमजोर नस पर हाथ रख दिया है जिससे पूरी दुनिया के तेल जरुरत का 20 फीसदी हिस्सा गुजरता है. इरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में तेल के जहाजों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी है.ऐसे में इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ना स्वाभाविक है.

