Putin Iran Trump Attack : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु संयंत्रो पर हमला करके एक अपने देश को एक ने युद्ध में धकेल दिया है. ये बात रुसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी माने जाने वाले दिमित्री मेदवदेव ने कहा है. दिमित्री मेदवदेव का कहना है कि ईरान के परमाणु हथियार देने के लिए दुनिया के कई देश तैयार हैं.
Putin Iran Trump Attack : ईरानी विदेश मंत्री से पुतिन करेंगे मुलाकात
ईरान पर अमेरिकी स्ट्राइक के बाद अब खबर है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे. पुतिन और ईरानी विदेश मंत्री के मुलाकात से पहले पुतिन के करीबी और रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवदेव ने एक ऐसा बयान दे दिया जिससे अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप की टेंशन बढ़ गई है.
ट्रंप ने अमेरिकी पर एक और युद्ध थोपा: मेदवदेव
रूस में सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे दिमित्री मेदवेदेव ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोमाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने देश को एक नए युद्ध में धकेल दिया है. मेदवदेव ने कहा कि जो शांति स्थापित करने के नाम पर राष्ट्रपति बने, उसी ट्रंप ने अमेरिका को एक नये युद्ध में धकेल दिया है.
मेदवेदेव ने कहा कि अमेरिकी एयरस्ट्राइक से ईरान के बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, या पहुंचा भी है तो ये बेहद मामूली है. अब हम ये साफ तौर से कह सकते हैंकि ईरान भविष्य में परमाणु हथियारों का उत्पादन करता रहेगा.
ईरान को परमाणु हथियार देने के लिए कई देश तैयार:दिमित्री मेदवदेव
दिमित्री ने कहा कि ईरान को दुनिया के कई देश परमाणु हथियार देने के लिए तैयार हैं. हलांकि उन्होंने किसी खास देश का नाम नहीं लिया लेकिन ये जरुर कहा कि इजरायल की आबादी लगातार खतरे में जी रही है. इजराइल में जगह जगह विस्फोट हो रहे हैं. अमेरिका अब एक नए संघर्ष में उलझा रहा है, जिसमें ज़मीनी संघर्ष की संभावनाएं बढ़ गई हैं.
दिमित्री ने ईरान की तऱफदारी करते हुए कहा कि इन हमलों ने ईरान को राजनीतिक रूप से मजबूत किया है. ईरान में राजनीतिक शासन बचा हुआ है और अब पूरी संभावना है कि वो और भी मजबूत हो गया है.ईरान में लोग आध्यात्मिक नेतृत्व के आस-पास एकजुट हो रहे हैं और अब इस में वो लोग भी शामिल हो रहे हैं जो पहले इन लड़ाइयों के इसके प्रति उदासीन या विरोधी थे.
अब अमेरिका से नहीं होगी कोई बात : अराघची, ईरानी विदेश मंत्री
परमाणु विस्तार रोकने के सदंर्भ में अमेरिका के साथ चल रही बाततीच के बीच हमलों के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि तेहरान अब मौजूदा हालात में परमाणु वार्ता में फिर से शामिल नहीं होगा. अराघची ने कहा कि हम कूटनीतिक वार्ता के बीच में थे, जब इजरायल ने हम पर हमला किया.’
अराघची ने कहा कि “दो दिन पहले जिनेवा में यूरोपीय वार्ताकारों के साथ बातचीत चल रही थी. इसी बीच अमेरिका ने हमारे परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया. ईरान ने नहीं, बल्कि अमेरिका ने धोखा दिया है.” इस लिए अब उनसे परमाणु हथियारों के संबंध में कोई बात नहीं होगी.

