दिल्ली में भी आय़ा अतुल सुभाष की तरह का केस, वीडियो बनाकर लगाई फांसी,सोशल मीडिया पर फिर छिड़ी बहस

Punit Khurana : शादीशुदा जिंदगी में पतियों की प्रताड़ना का मामला भी अब धीरे धीरे समाज में अपनी तड़प दिखाने लगा है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली में सामने आया है. यहां  कैफे चलाने वाले एक 40 साल के व्यक्ति पुनीत खुराना ने कथित तौर पर आत्म’हत्या कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुनीत खुराना का अपनी पत्नी और कारोबार में पार्टनर मनिका जगदीश पाहवा से तलाक का केस चल रहा है. केस अभी फायनल नहीं हुआ है. इस घटना से पहले पुनीत खुराना का अपनी पत्नी के साथ फोन पर जबर्दस्त झगड़ा हुआ था, जिसका एक 16 मिनट का एक ऑडियो भी सामने आया है. फिर पुनीत खुराना ने एक 59 मिनट का वीडियो बनाया जिसमें अपनी पूरी बता कही और फिर खुद को फांसी लगा लिया. इस घटना की तुलना लोग बेंगलुरु में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जान देने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष से कर रहे हैं.

Punit Khurana : दिल्ली पुलिस ने बताया खुद’कुशी

इस घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस की तरफ से सामने आई है. दिल्ली पुलिस को मंगलवार (31 दिसंबर) शाम करीब 4 बजकर 18 मिनट खबर मिली कि मॉडल टाउन के कल्याण विहार में किसी ने खुद’कुशी कर ली है. जब मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि पुनीत अपने बिस्तर पर लेटे थे और उनके गर्दन पर निशान था. पुलिस की तरफ से बताया गया कि पुनीत ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है, हलांकि पुलिस की तऱफ से पुनीत खुराना को तत्काल बीजेआरएम हॉस्पिटल ले जाया गया . पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले किया जायेगा.

ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान थे पुनीत- परिवार का आरोप

पुनीत के परिवार ने बताया कि पुनीत और मनिका पहवा की शादी 2016 में हुई थी. पुनीत की मां का कहना है कि एक साल तक सबकुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद दोनों में झगड़े होने लगे. उसे(पुनीत) पत्नी ने बहुत तंग किया, शायद इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया. परिवार वालों के मुताबिक जब (31 दिसंबर ) उन्होने दोपहर तीन बजे तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा. वो (पुनीत खुराना) अंदर पंखे से लटके हुए थे. परिवार के मुताबिक पुनीत अपनी पत्नी मनिका के संग मिलकर बेकरी चलाते थे. For God’s Cake के नाम से बेकरी और Woodbox Cafe के नाम से कैफे चलाते थे. दोनो के बीच तलाक के साथ साथ बिजनेस को लेकर भी विवाद था.

फोन पर हुई 16 मिनट की बातचीत में है गाली गलोच करती सुनाई दी मनिका

मौत से पहले पुनीत और मनिका में करीब 16 मिनट तक बातचीत हुई जिसमें दोनों के बीच जोरदार बहस हुई. मनिका पुनीत से कहती हुई सुनाई दे रही है कि “हमारा तलाक हो रहा है, लेकिन मैं अब भी बिजनेस पार्टनर हूं.तुम्हें मेरा बकाया क्लियर करना होगा..भिखारी तू बता तुझसे मांगा क्या है…तू अब आप के लायक नहीं है…तेरी शक्ल नहीं देखना चाहती. सामने आएगा तो थप्पड़ मारूंगी.” अब ऑडियो के आने के बाद पुलिस ने मनिका को पूछताछ के लिए बुलाया है.

पुनीत ने बनाया 59 मिनट का वीडियो

पुनीत की बहन ने बताया कि उनके भाई ने मौत से पहले 59 मिनट का वीडियो भी बनाया था, जिसमें बताया है कि किस तरह उसे प्रताड़ित किया गया.उसे मरने के लिए उकसाया गया.  पत्नी और उसके परिवार के लोगों की प्रताड़ना की वजह से उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा.ये वीडियो पुनीत के फोन में है. अब फोन पुलिस के कब्जे में है. परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने वीडियो देखा है . पुनीत ने वीडियो में बताया है कि कैसे उसकी पत्नी मनिका और उसके फैमिली वालों ने उसे प्रताड़िता किया, उसे धमकी दी, गालियां दी.पत्नी ने इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली थी.

सोशल मीडिया पर आ रही छिड़ी बहस

अइस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर शादीशुदा जिंदगी में पुरुष प्रताड़ना को लेकर बहस छिड़ गई है. लोग सवाल कर रहे हैं कि इस तरह से शादी में उगाही करना एक तरह से आम बात हो गई है.

यूजर लिख रहे हैं कि पुनीत खुराना ने खुद अपनी जान नहीं ली है बल्कि उसके साथ किये गये दुर्व्यवहार ने उसकी जान ली.

Latest news

Related news