Monday, July 6, 2026
Home Breaking News 27 फरवरी को नहीं चलेगी दिल्ली नगर निगम की कार्यवाही,छह स्थायी समिति...

27 फरवरी को नहीं चलेगी दिल्ली नगर निगम की कार्यवाही,छह स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव पर कोर्ट का स्टे

0
466
NDMC
NDMC

दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के मद्देनजर नगर निगम के सचिव की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है.नोटिस के मुताबिक 27 फरवरी को दिल्ली नगर निगम की कार्यवाही नहीं चलेगी. इस दिन छह स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव होना है.

चुनाव के लिए बुलाई गई थी बैठक

इस नोटिस में कहा गया है कि 25 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों को देखते हुए 27 फरवरी सुबह 11 बजे, छह स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक का आदेश कोर्ट के अगले निर्देश तक के लिए वापस लिया जाता है.

NDMC NOTICE

कोर्ट ने लगाया स्टे

दरअसल स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव के दौरान हुए हंगामे के बाद मेयर ने घोषणा की थी कि 27 फरवरी सुबह 11 बजे से दोबारा चुनाव होगा लेकिन भाजपा नेताओं द्वारा इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में पीटिशन फाइल की गई थी, जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोबारा चुनाव कराने पर रोक लगा दिया था.