Prince Yadav death :ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत का मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है. नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में प्रिंस यादव का शव मिलने के बाद लगातार उनकी मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेज प्रताप यादव ने चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाकर विवाद को और बढ़ा दिया है.
Patna, Bihar: On the suspicious death of the brother of Gyan Bindu Coaching founder Roshan Anand, Janshakti Janata Dal National President Tej Pratap Yadav says, “…It has become clear that this murder is being carried out by Khan Sir. It is clear. This is why he is being… pic.twitter.com/nwGxoM6jOa
— IANS (@ians_india) June 14, 2026
Prince Yadav death:नेपाल के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव
आपको बता दें कि प्रिंस यादव का शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में मिला था. घटना के बाद नेपाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने अब तक कई लोगों से पूछताछ की है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
प्रिंस यादव के साथ मौजूद कुछ लोगों का दावा है कि उनकी मौत दवा की अधिक मात्रा लेने की वजह से हुई हो सकती है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.
तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
मामले में नया मोड़ तब आया जब तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान खान सर पर सीधे आरोप लगा दिए. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
तेज प्रताप यादव ने कहा, “अगर किसी पर आरोप लगाना होगा तो हम खान सर पर लगाएंगे, क्योंकि उन्होंने ही हत्या कराने का काम किया है.”
उन्होंने आगे कहा कि जिस व्यक्ति पर पहले भी खुद पर गोली चलवाने जैसे आरोप लग चुके हैं, वह इस तरह की घटना भी करवा सकता है. तेज प्रताप ने दावा किया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस मामले में खान सर की भूमिका की जांच होनी चाहिए और यदि वे दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
खान सर की ओर से नहीं आया कोई जवाब
तेज प्रताप यादव के आरोपों के बाद अब तक खान सर या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में आरोपों की सत्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. हलांकि खान सर ने प्रिंस यादव की मौत पर दुख जताते हुए एक वीडियो जारी किया है जिसमें कहा है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि आनंद सर के भाई की मौत हो गई है.
RIP Prince Yadav 🙏
भावुक हुए Khan Sir…💔कुछ पल ऐसे होते हैं, जहाँ शब्द नहीं, सिर्फ़ आँखें बोलती हैं।
Prince Yadav को विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🙏🕊️ pic.twitter.com/Kjr4jnIm2Z— Khan GS and Research Centre (@khan__sir_patna) June 15, 2026
पुलिस जांच पर टिकी सबकी नजर
फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई नेपाल पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी। जांच एजेंसियां मौत के कारणों, प्रिंस यादव के अंतिम समय की गतिविधियों और उनके साथ मौजूद लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।
क्या है अब तक का अपडेट?
- प्रिंस यादव का शव नेपाल के विराटनगर के एक होटल में मिला।
- मौत के कारणों को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
- साथियों ने दवा की ओवरडोज की संभावना जताई है।
- नेपाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कई लोगों से पूछताछ हुई है।
- तेज प्रताप यादव ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
- खान सर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
- जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

